{"_id":"5c0aadf4bdec224144743d6e","slug":"141544203764-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी न लगने से नगीना कस्बा की दो दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी न लगने से नगीना कस्बा की दो दुकान में चोरी
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
दो दुकानों से नकदी सहित लाखों का सामान चोरी
नगीना। रिक्शा स्टैंड बाजार की दो दुकानों से नकदी सहित लाखों का सामान चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। व्यापारियों ने मिलकर नगीना थाने में चोरी की वारदात की शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने छानबीन करने के बाद केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता योगेश कुमार जैन ने बताया कि वह अपने किराने की दुकान गत शाम 7 बजे दुकान बंद करके घर गया था। अगली सुबह 5 बजे आकर देखा तो उसकी और बगल की दुकान में लगे शटर के ताले टूटे हुए थे। दोनों दुकानों की जांच करने पर पता चला कि बगल के मेडिकल स्टोर से हजारों की नकदी चोरी थी। जबकि योगेश की किराना दुकान से 10 हजार नकद और करीब 1 लाख से अधिक का सामान चोरी किया गया था। नगीना थाने में सभी दुकानदारों ने मिलकर इसकी शिकायत दी। नगीना बाजार के व्यापारी एवं पूर्व सरपंच सुभाष गुप्ता, लाला चमन प्रकाश, विजय मेहता, साहुन, शरीफ खान, लालाराम आदि दुकानदारों ने दुकानों में हुई चोरी की वारदात के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों ने ग्राम पंचायत नगीना से मुख्य बाजार और गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। एसएसओ जयवीर सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर लिया है। पुलिस आपने स्तर पर भी जांच कर रही है। जल्दी ही इस चोरों का पर्दाफाश हो जाएगा। ब्यूरो