{"_id":"5ba2bc4f867a557ea77aca48","slug":"141537391695-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई सेक्टरों में चलाया गया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई सेक्टरों में चलाया गया सफाई अभियान
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई सेक्टरों में चलाया सफाई अभियान
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टर-5, 10, 16, 34, 53, 73, 81, 93, 124 एवं 126 में विशेष सफाई अभियान चलाया। आरडब्ल्यूए, एनईए के पदाधिकारियों एवं जनसाधारण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सेक्टर-16 एवं शाहदरा आउट फाल ड्रेन के पास झुग्गियों में महेश सक्सेना के साथ भी सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा जुलाई से अब तक अवैध कूड़ा डालने वालों से 4,73,000 रुपये तथा प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों से 4,29,500 रुपये का जुर्माना वसूला। 15 दिनों से शहर में लावारिस पशुओं को पकड़ने का कार्य भी जन स्वास्थ्य विभाग हर रोज कर रहा है। लगभग डेढ़ सौ से अधिक गाय गौशाला में भेजी जा चुकी हैं। ब्यूरो