{"_id":"5b48ea1d4f1c1b42748b466c","slug":"141531505181-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरिफ्लेम कंपनी के सहयोग से बने तीन मंजिला भवन का किया उदघाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओरिफ्लेम कंपनी के सहयोग से बने तीन मंजिला भवन का किया उदघाटन
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन हजार गरीब बच्चों को मिल सकेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
-तावड़ू के दीपालय संस्था के विद्यालय में ओरीफ्लेम कंपनी के तीन मंजिला भवन हुआ शुरू
-कंपनी केएमडी सर्गेई कानाशीन ने किया 90 हजार वर्ग में बने भवन का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
तावड़ू। उपमण्डल के गांव घूसपेठी में स्थित दीपालय संस्था की ओर से गरीब व असहाय के बच्चों के लिए संचालित विद्यालय में अब तीन हजार बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। शुक्रवार को स्वीडन की ओरिफ्लेम कंपनी के एमडी सर्गेई कानाशीन ने कंपनी द्वारा बनवाए गए तीन मंजिला स्कूल भवन का उद्घाटन किया। इस अवर पर स्कूल परिसर में पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
सर्गेई कानाशीन ने बताया की 1967 से स्थापित ओरिफ्लेम कंपनी पिछले 12 वर्षों में लगभग 60 देशों के सात हजार से अधिक बच्चों को शिक्षित करने के कार्य में सहयोग दे रही है। दीपालय संस्था को उनकी कंपनी की ओर से 90 हजार वर्ग गज में तीन मंजिला भवन के निर्माण में सहयोग किया गया है। जिसमें करीब तीन हजार बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। सर्गेई ने कहा की पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अपने जीवन में एक बार पौधरोपण अवश्य करना चाहिए।
दीपालय संस्था के सचिव व सीई एमजे फिलिप ने बताया कि तावड़ू उपमण्डल के गांव घूसपेठी में दीपालय संस्था द्वारा संचालित स्कूल की शुरुआत 1998 से र्हइु थी। जिसका मकसद मेवात क्षेत्र के गरीब व असहाय बच्चों को शिक्षित करना है। पिछले 20 सालों में क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैंकड़ो बच्चे दीपालय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति की गई। जिसके बाद सर्गेई कानाशीन ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर ग्राम पंचायत सहसोला की सरपंच, ओरीफ्लेम कंपनी से जुड़े विवेक कटोच, जसवंत कौर, भारती आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन : स्कूल परिसर में पौधरोपण करते ओरिफ्लेम कंपनी के एमडी सर्गेई कानाशीन