फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   141 womens of district get benefit from one stop centre

वन स्टॉप सेंटर में जिले की 141 महिलाओं को मिला लाभ

Fri, 20 Nov 2020 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
141 womens of district get benefit from one stop centre
वन स्टॉप सेंटर में जिले की 141 महिलाओं को मिला लाभ
विज्ञापन

नूंह (संवाद)। नूंह वन स्टॉप सेंटर द्वारा जिले में महिलाओं की जागरूकता के लिए लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिले के रावली गांव से स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर के अधिवक्ता मोहम्मद अशफाक व साइको सोशल काउंसलर र्फखुंदा खान ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर का लाभ लेने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर 24 घंटे सहायता दी जाती है। किसी भी प्रकार की मदद के लिए महिलाएं 181 नंबर पर कॉल कर सकती हैं या वन स्टॉप सेंटर नूंह भी आ सकती हैं। महिलाओं पर हो रहे किसी भी तरह के अत्याचार के लिए वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं के लिए निशुल्क आपातकालीन सहायता दी जाती है। साथ ही कानूनी सहायता, चिकित्सा व पुलिस सहायता महिलाओं को एक छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक सेंटर में जिले की 141 महिलाओं को लाभ दिया गया है, जिसमें महिला उत्पीड़न के विभिन्न मामले सामने आए हैं। वन स्टॉप सेंटर में उपायुक्त धीरेंद खडग़टा व मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी धनश्री और जिला कार्यक्रम अधिकारी वनिता व सीडीपीओ अनुपम हंस के निर्देशानुसार जिले की किसी भी पीड़ित महिला को समय पर मदद दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed