{"_id":"5bea1a09bdec2262ae58f489","slug":"131542068745-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर संवाद: यूं ही बढ़ती रही गाड़ियां तो बिगड़ेंगे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर संवाद: यूं ही बढ़ती रही गाड़ियां तो बिगड़ेंगे हालात
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला सेक्टर संवाद
पार्क के नीचे पार्किंग बने तभी बंद होंगे झगड़े
सेक्टर-20 : निवासियों ने की प्राधिकरण से राहत दिलाने की मांग
सेक्टर में वाहनों की संख्या मकानों से कहीं अधिक
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। समस्याओं से जूझ रहा नोएडा का सबसे पुराना सेक्टर-20 प्राधिकरण के मेहरबान होने का इंतजार कर रहा है। यूं तो सेक्टर में कई समस्याओं का अंबार है, लेकिन स्थानीय निवासियाें का कहना है कि जलापूर्ति और पार्किंग की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। सी ब्लॉक पार्क के नीचे भूमिगत पार्किंग का निर्माण कराकर सेक्टर वासियों को राहत दी जा सकती है।
आरडब्ल्यूए के मुताबिक, सेक्टर में सात ब्लॉक हैं। करीब 1650 मकान हैं, लेकिन आबादी के लिहाज से भी यह सेक्टर काफी बड़ा माना जाता है। 20 हजार से ज्यादा लोग इस सेक्टर में रहते हैं। अधिकांश मकान छोटे-छोटे हैं। सेक्टर की अधिकांश गलियां भी संकरी हैं, जबकि वाहनों की संख्या मकानों की संख्या से कहीं अधिक है। ऐसे में वाहन खड़ा करने को लेकर स्थानीय लोगों में खींचतान मची रहती है। लड़ाई-झगड़े भी होते हैं।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामपाल भाटी ने बताया कि इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है, लेकिन प्राधिकरण को इसमें रुचि दिखानी होगी। सेक्टर के सी ब्लॉक का पार्क सबसे बड़ा है। इस पार्क में भूमिगत पार्किंग बनने से सेक्टर की बड़ी समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर के मुख्य मार्ग पर कई लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। मकान मालिक अपने वाहनों को सड़क के दोनों ओर खड़ा कर देते हैं, जिससे मुख्य सड़क पर आवाजाही के लिए रास्ता नहीं बचता। प्राधिकरण को अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसना चाहिए।
सेक्टर में खड़े खटारा वाहनों से खतरा
सेक्टर-20 में थाना भी है, लेकिन फिर भी निवासी असुरक्षा के माहौल में रह रहे हैं। दरअसल, सेक्टर में कई साल पुराने वाहन लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़े हैं। संकरी सड़कों पर खड़े वाहन जाम का सबब बनने के साथ असामाजिक तत्वों के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। आरडब्ल्यूए का कहना है कि 15 साल पुराने वाहनों को नष्ट करने का प्रावधान है, तो पुलिस-प्राधिकरण या परिवहन विभाग यहां ध्यान क्यों नहीं देता।
इंपेक्ट
प्राधिकरण ने ली पार्कों की सुध
नोएडा। सेक्टर के बदहाल पार्कों का मुद्दा ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने के बाद नोएडा प्राधिकरण का उद्यान विभाग हरकत में आया है। सोमवार को विभाग के अधिकारियों ने सेक्टर का दौरा किया। सेक्टर के पार्कों में कपड़े सुखाने के लिए बांधी गई रस्सियों व अतिक्रमण को हटवाया गया। उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने ग्रीन बेल्ट की सफाई का काम भी शुरू कर दिया है। इसके बाद अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें पार्कों के सौंदर्यीकरण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पांच-छह दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण को कई बार सेक्टर के अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या से अवगत कराया जा चुका है। इस समस्या से सेक्टर वासियों को छुटकारा नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो जाएगी। सी ब्लॉक पार्क के नीचे पार्किंग बनाने का सुझाव प्राधिकरण को दिया जा चुका है।
-रामपाल भाटी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
सेक्टर-20 जितना पुराना है, उतनी ही ज्यादा समस्याएं यहां पैदा हो गई हैं। पार्किंग की समस्या भी इनमें से एक है, जिस पर प्राधिकरण को ध्यान देने की जरूरत है। पार्क के नीचे पार्किंग बनने से सेक्टर वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। आए दिन होने वाले लड़ाई-झगड़े भी बंद हो जाएंगे।
-भिक्की लाल शर्मा, आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष
सेक्टर की कुछ समस्याएं आसानी से हल हो सकती हैं। पार्क में पार्किंग बनाकर जाम की समस्या से निपटा जा सकता है। नोएडा प्राधिकरण को इसकी अनुमति देनी चाहिए। इसके अलावा सेक्टर की अन्य समस्याओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
-दिनेश ठाकुर, स्थानीय निवासी