{"_id":"5b48ea244f1c1b3a748b467c","slug":"131531505188-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिठौज में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिठौज में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिठौज में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कॉलोनी काटने वालों पर लगाम लगाने के लिए कमर कस ली है। शुक्रवार को दिन भर हुई बारिश के दौरान भी विभाग की टीम ने रिठौज में बसाई गई अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की। इस दौरान 100 से अधिक निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने विभाग की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें शांत करवा दिया। वहीं, इस अवैध कॉलोनी को काटने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ विभाग की ओर से पुलिस में मामला दर्ज करने की सिफारिश भी की जाएगी।
सहायक जिला नगर योजनाकार (तोड़फोड़ दस्ता) अमित मधोलिया ने बताया कि भूमाफियाओं ने रिठौज में अवैध कॉलोनी काट रखी थी। विभाग से इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई थी। प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बाद भी यहां धड़ल्ले से निर्माण किए जा रहे थे। विभाग को कई बार इसकी शिकायत मिल चुकी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व जिला नगर योजनाकार (इंफोर्समेंट) वेदप्रकाश के नेतृत्व में विभाग की टीम ने करीब 12 एकड़ में 80 प्लॉटों पर अवैध रूप से बनाई गई डीपीसी सहित 14 प्लॉटों पर बनाई गई चारदिवारी व 8 निर्माणाधीन मकानों पर पीला पंजा चला उन्हें ध्वस्त कर दिया।