{"_id":"5aeda96b4f1c1be2798b7f28","slug":"131525524843-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोतर में बैंकों के एटीएम में नकदी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोतर में बैंकों के एटीएम में नकदी की किल्लत
Updated Sat, 05 May 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर राज्यों के एटीएम में नकदी की किल्लत
- बैंक अधिकारियों के अनुसार सप्लाई में कमी की वजह से पैदा हुआ संकट
अमर उजाला ब्यूरो
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों में एटीएम में बीते कुछ दिनों से नकदी की किल्लत के चलते आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि रिजर्व बैंक की गुवाहाटी शाखा से सप्लाई में कमी की वजह से ही यह संकट पैदा हुआ है।
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने कहा कि एटीएम के समुचित संचालन के लिए उनमें लगातार नए नोटों की सप्लाई जरूरी है। फिलहाल बैंक के पास पुराने नोट हैं। उन्होंने बताया कि रिजर्व बैंक से विभिन्न कीमत वाले नए नोटों की तत्काल सप्लाई का अनुरोध किया गया है। चौधरी ने उम्मीद जताई कि अगले सप्ताह के मध्य तक हालात सामान्य हो जाएंगे।
ध्यान रहे कि असम के अलावा अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय व मिजोरम में भी ज्यादातर एटीएम में नकदी की किल्लत की खबरें आ रही हैं। दीमापुर में भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक देबज्योति दत्त ने कहा कि रिजर्व बैंक से नकदी की सप्लाई में कमी से समस्या गंभीर हुई है। इससे आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
इंफाल में एक बैंक अधिकारी ने बताया कि लोगों ने अफवाह की वजह से एटीएम से ज्यादा पैसे निकाल लिए हैं। इससे नकदी की किल्लत हो गई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रिजर्व बैंक ने बैंकों को करेंसी की सप्लाई के लिए राशनिंग प्रणाली लागू कर दी है। इसी से यह समस्या पैदा हुई है।