{"_id":"6abe833680264f5ba806ec30","slug":"1300-flats-to-be-built-in-the-district-with-an-investment-of-1800-crore-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107856-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले में 1800 करोड़ के निवेश से बनेंगे 1300 फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले में 1800 करोड़ के निवेश से बनेंगे 1300 फ्लैट
विज्ञापन
-यूपी रेरा ने प्रदेश के 5 जिलों में 11 नए रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को दी मंजूरी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश के पांच जिलों में 11 नए रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्टों में कुल 2,086 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा और 1,873 फ्लैटों और दुकानों का निर्माण होगा। सबसे अधिक गौतमबुद्ध नगर में 1800 करोड़ के निवेश से 1398 फ्लैट बनेंगे। यूपी रेरा के अफसरों का कहना है कि प्रोजेक्टों की निगरानी की जाएगी। इससे रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश और निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि 215वीं बैठक में 11 प्रोजेक्टों के पंजीकरण को स्वीकृति दी गई है। वहीं लखनऊ में सबसे अधिक पांच प्रोजेक्ट बनेंगे। इनमें दो आवासीय और तीन व्यावसायिक प्रोजेक्ट शामिल हैं। इनमें करीब 170 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 198 फ्लैट व दुकानों का निर्माण होगा। इसी तरह बाराबंकी में एक आवासीय प्रोजेक्ट में 6 करोड़ के निवेश से 53 फ्लैट, गाजियाबाद के दो आवासीय प्रोजेक्टों में 107 करोड़ के निवेश से 211 फ्लैटों का निर्माण होगा। मुरादाबाद में एक व्यावसायिक प्रोजेक्ट में करीब 3.5 करोड़ की लागत से 13 दुकानों का निर्माण होगा।
घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा
यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्राधिकरण का प्रयास है कि प्रमोटरों और घर खरीदारों दोनों के लिए स्पष्ट एवं भरोसेमंद व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ संतुलित रियल एस्टेट विकास को आगे बढ़ाने की बात कही। प्रोजेक्टों में निर्माण कार्यों की निगरानी की जाएगी।