{"_id":"6456985a2e87f94152009725","slug":"12th-pass-cheated-1130-crore-by-pretending-to-be-ias-officer-noida-news-c-340-1-del1011-12633-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खुद को आईएएस अधिकारी बताकर 12वीं पास ने ठगे 11.30 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खुद को आईएएस अधिकारी बताकर 12वीं पास ने ठगे 11.30 करोड़
विज्ञापन
-दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी को कोलकाता से दबोचा, विदेश भागने की था फिराक में
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खुद को आईएएस अधिकारी बताकर महज 12वीं पास एक व्यक्ति ने दो निजी कंपनियों से 11.30 करोड़ रुपये ठग लिये। बाद में आरोपी फरार हो गया। अब दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी राजस्थान निवासी प्रेम रतन शर्मा को कोलकाता से दबोचा है। आरोपी ने निजी कंपनियों को मणिपुर और नागालैंड में एलईडी बल्ब का सरकारी टेंडर दिलवाने नाम पर ठगी की थी।
आरोपी के फरार होने के बाद उसके खिलाफ एलओसी जारी करने के अलावा गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया था। वह विदेश भागने की फिराक में था। कोलकाता एयरपोर्ट प इमिग्रेशन विभाग की वह पकड़ में आ गया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस को खबर दी गई। पुलिस आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है। इससे पूर्व आरोपी उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी 48 लाख रुपये ठगी कर चुका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
ऐसे की ठगी:
आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त एम आई हैदर ने बताया कि आरोपी ने दिल्ली के पॉश एरिया में अपना दफ्तर बनाया हुआ था। इस बीच एक बिचौलिये जोजी रेड्डी के जरिये वह शिकायतकर्ता कंपनी मालिकों के पास पहुंचा और खुद को उत्तर-पूर्वी राज्यों में तैनात आईएएस अधिकारी बताया।विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने एक पीड़ित को नागालैंड में एलईडी बल्व का 58.49 करोड़ रुपये का टेंडर दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद दूसरे को मणिपुर में 27.40 करोड़ रुपये का टेंडर दिलवाने की बात की। दोनों को प्रेम रतन पर यकीन हो गया, जिसके बाद आरोपी ने सिक्योरिटी के नाम पर दोनों से 6.50 और 4.80 करोड़ रुपये ले लिए और पीड़ितों को टेंडर के फर्जी पेपर भी दे दिए।