{"_id":"5ac4bcd44f1c1bd3618b5560","slug":"121522842836-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम 8 नूंह अरावली पहाड़ी घाटी में गिरी पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम 8 नूंह अरावली पहाड़ी घाटी में गिरी पिकअप
Updated Wed, 04 Apr 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
पिकअप खाई में गिरने से बाल-बाल बची
तावडू। तावडू- नूंह अरावली पहाड़ी घाटी में रिपीट नाके के पास लकड़ी की चौखट व दरवाजों से भरी एक पिकअप गाड़ी एकाएक सड़क किनारे खड्ड में उतर गई। इसके पीछे मुख्य वजह गाड़ी के हैंड ब्रेक फेल होना बताई जा रही है। गनीमत रही कि ड्राइवर की सूझबूझ से गाड़ी गहरी खाई में गिरने से बच गई और खड्ड में ही रुक गई। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं।
पिकअप के ड्राइवर नूरदीन निवासी गांव कोलगांव थाना किशनगढ़ जिला अलवर ने बताया कि वह मंगलवार को किशनगढ़ से पिकअप में किराये पर नूंह के लिए चौखट व दरवाजें लेकर जा रहा था। रात 9 बजे के करीब वह अरावली पहाड़ी घाटी में रीपीट नाके के पास मोड़ पर पहुंचा। उसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार के गिरने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उसने एकाएक गाड़ी रोक दी। उसने गाड़ी में हैंड ब्रेक लगाए और बाइक सवार को देखने के लिए गाड़ी से उतर गया। उसी दौरान हैंड ब्रेक की वायर टूटने व वहां ढलान होने से पिकअप एकाएक सड़क किनारे खड्ड में उतर गई। यह देख उसने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, जिसमें वह गाड़ी के साथ घिसटता गया। इस कोशिश में उसे मामूली चोटें आईं, हालांकि गनीमत रही कि गाड़ी गहरी खाई में गिरने से बच गई।