{"_id":"5ab100a04f1c1bb6758b654d","slug":"121521549472-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद सिर पर पत्थर मारकर की गई किशोरी की हत्या1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद सिर पर पत्थर मारकर की गई किशोरी की हत्या1
Updated Tue, 20 Mar 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद सिर पर पत्थर मारकर की गई किशोरी की हत्या
गुरुग्राम। गांव सिद्धरावली में हुई किशोरी की हत्या के बाद मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोरी की हत्या चाकू से नहीं बल्कि सिर पर पत्थर मारकर की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
बता दें कि गांव सिद्धरावली में एक परिवार किराए पर रहता है। सोमवार शाम को दंपति खेत में सरसों काटने गए थे। उनकी एक बेटी कंप्यूटर क्लास के लिए गई थी। इस दौरान 16 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। इस दौरान मौका पाकर दो युवक घर में घुस गए, जिन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए वह उसे बोरे में भरकर ले जा रहे थे कि मृतक की बहन आ गई। घर का गेट खुलते ही उसकी चीख निकल गई। उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। आरोपी को पुलिस के हवालेे कर दिया गया। आरोपी की पहचान राजसमंद राजस्थान निवासी गजेंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉ दीपक माथुर ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसकी हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई है। उधर, बिलासपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने अपने साथी संग शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। रिमांड के दौरान आरोपी के दूसरे साथी का पता लगाकर उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-----