फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   12 lakhs defrauded by posing as fake land owner

Noida News: जमीन का फर्जी मालिक बनकर 12 लाख की ठगी

Wed, 28 Jan 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
12 lakhs defrauded by posing as fake land owner
-पीड़ित ने सीएम विंडो पर शिकायत कर की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। क्षेत्र की एक जमीन की खरीद के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संदर्भ में सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए ठगी करने के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित आकिब खान ने बताया कि बीते साल 19 दिसंबर को तावड़ू के हरद्वारीलाल गोयल महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात संदीप नामक व्यक्ति से हुई। बातचीत में संदीप ने खुद को गांव जफराबाद स्थित 3.5 एकड़ जमीन के मालिक का रिश्तेदार बताते हुए जमीन बेचने की बात कही और अपना मोबाइल नंबर दिया। 15 जनवरी को संदीप ने सोहना बुलाकर जमीन को लेकर बातचीत की। इसके बाद 19 जनवरी को जमीन के कथित मालिकों से मिलवाकर सौदा तय करने और टोकन मनी देने की योजना बनाई गई। पीड़ित के अनुसार, 19 जनवरी को वह अपनी पार्टी के साथ संदीप द्वारा बताए गए पते सेक्टर 84 फरीदाबाद पहुंचे। वहां संदीप, दो बुजुर्ग पुरुष और एक महिला मौजूद थे, जिन्होंने अपने दस्तावेज दिखाते हुए जमीन का मालिक बताया।
विज्ञापन

सौदा तय होने के बाद पीड़ित ने 12 लाख रुपये नकद दिए और 21 जनवरी को तहसील तावडू में एग्रीमेंट करने की बात तय हुई। लेकिन निर्धारित तारीख को आरोपी तहसील नहीं पहुंचे और संदीप ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। जब पीड़ित दोबारा फरीदाबाद उनके पते पर पहुंचा तो पता चला कि वह ठिकाना भी उनका नहीं था। पीड़ित ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि संदीप एक मोटरसाइकिल से आया था, आरोप है कि सभी ने मिलकर साजिश के तहत फर्जी पहचान पत्रों का प्रयोग कर ठगी को अंजाम दिया है। पीड़ित आकिब खान ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और ठगे गए 12 लाख रुपये की बरामदगी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed