{"_id":"5bdc86f2bdec2269b7316d6b","slug":"11541179122-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को चौड़ा करने के लिए दूसरे दिन धरने पर बैठे रहे क्षेत्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को चौड़ा करने के लिए दूसरे दिन धरने पर बैठे रहे क्षेत्रवासी
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नूंह के साथ भेदभाव कर रही सरकार
सोहना-अलवर हाइवे के चौड़ीकरण की मांग लिए दूसरे दिन धरने पर बैठे रहे क्षेत्रवासी
नेताओं के धरनास्थल नहीं पहुंचने पर बढ़ा रोष, सरकार को दिया 7 दिन का समय
नगीना। सोहना-अलवर हाइवे को चौड़ा करने की मांग लिए क्षेत्र के बड़कली चौक पर सामाजिक संगठनों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में स्थानीय नेताओं के नहीं पहुंचने का रोष बढ़ता जा रहा है। फिरोजपुर झिरका सीट से लगातार 10 साल से विधायक चले आ रहे चौधरी नसीम अहमद से लोगों मामले को विधानसभा में उठाने की मांग कर रहे हैं। समाजसेवी सलीम मढ़ी ने कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटना होती हैं जिनमें से किसी ने किसी परिवार का कोई सदस्य मरता है। हादसे रोकने के लिए सड़क को चौड़ा करना जरूरी है। धरने में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कामगार यूनियन के प्रधान एवं कांग्रेसी नेता हाकम खान ने कहा कि रोजाना मौतें होती है उनकी जिम्मेदार सरकार है। अगर सरकार सुध नहीं लेती है तो मजबूरन लोग सड़कों पर उतर जाएंगे। मौलवी इब्राहिम ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग है ट्रामा सेंटर खोला जाए। संयुक्त संघर्ष समिति चेयरमैन ने कहा कि चार साल के दौरान 12 सौ से अधिक मौत हाईवे पर होते हैं लेकिन सरकारें नहीं सुनती। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आरिफ ठेकेदार ने कहा कि सरकार ने मेवात के साथ भेदभाव किया है जितना विकास कार्य हुए हैं वह लोगों के संघर्ष से हुए। भाजपा कांग्रेस व इनेलो आजमा चुके हैं। युवा कांग्रेस के प्रवक्ता एजाज खान ने कहा कि पिछले 4 साल से भारतीय जनता पार्टी ने मेवात में विकास के नाम एक नई योजना नहीं लगाई है, जो काम हुए हैं पिछली सरकार में हुए थे। गुरुग्राम से सोहना अलवर हाईवे को चौड़ा करने की मांग बहुत पुरानी है। सरकार को ध्यान देने की जरूरत है अगर ऐसा नहीं हुआ तो लोग मजबूर रोड जाम करने का फैसला भी कर सकते हैं। समाजसेवी आकिब जावेद ने कहा कि सामाजिक संगठनों की मांग बढ़ी पुरानी है सरकार को तुरंत फैसला लेना चाहिए। कवि इलियास प्रधान ने कहा कि सरकार को 1 सप्ताह का समय दिया अगर बात नहीं मानी गई तो बड़ा फैसला जाएगा। पूर्व सरपंच अलीम खान जलालपुर, पूर्व सरपंच शब्बीर अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता सलीम खान, चौकीदार यूनियन के प्रधान चौधरी हुसैना, पूर्व ब्लाक समिति सदस्य सूबेदार खान, राष्ट्रवादी कवि इलियास प्रधान ने कहा कि ट्रामा सेंटर और हाईवे का मुद्दा जरूरी है इस मांग का समर्थन करते हुए हम निर्माण चाहते हैं यदि सरकार आई तो परिणाम भुगतने पड़ेंगे। लंबे वक्त से दिल्ली अलवर हाईवे को चौड़ा करने की मांग होती आ रही है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दुर्रानी, पूर्व सरपंच उस्मान खान खेड़ी, अब्बास नगीना, डॉक्टर वाजिद अली, जुनैद, रमजान राजका, रसीद जलालपुर, जाकिर शाहपुर, मुबारिक मोहम्मद नगर, नरेश, मजहर अली, समीर जंग, समीम रायपुर, राहुल बिछोर, वारिश, नासिर उमरा, आस मोहम्मद, आजाद, गौरव जाटका, वसीम वाजिदपुर, दीनू गोहाना, अलीमुद्दीन जलालपुर, साकिर ढाढोली कला, वकील खुर्द, हारून नगीना, लतीफ आदि सैकड़ों गणमान्य लोग दूसरे दिन धरने में शामिल हुए।