{"_id":"5ba2bc5f867a557f6d0aff1f","slug":"11537391711-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अक्तूबर से वोटर कार्ड बनवा सकेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अक्तूबर से वोटर कार्ड बनवा सकेंगे लोग
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: 15 से हाथाेंहाथ बनवाए जा सकेंगे वोटर कार्ड
सबहेड: इंदिरा गांधी कला केंद्र में मुख्य चुनाव अधिकारी ने दी जानकारी
नोएडा में 50 हजार लोगों के कार्ड बनकर तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के दौरान होने वाली गलतियों को रोकने के लिए ऑनलाइन फार्म भरकर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इससे वोटर कार्ड में गलतियों को रोका जा सकेगा। इसके अलावा 15 अक्तूबर से वोटर कार्ड हाथोंहाथ बनवाए जा सकेंगे। यह बातें मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने नोएडा सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कलाकेंद्र में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि नोएडा के 50 हजार लोगों के वोटर कार्ड बनकर तैयार हो गए हैं और जल्द ही उनको वितरित करना शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने जिलाधिकारी बीएन सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि वह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति पूरे मोहल्ले के नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़वा पाए, बल्कि परिवार का मुखिया या फिर कोई एक व्यक्ति ही फार्म जमा करवाए। यदि कोई व्यक्ति 50, 100, 200 फार्म लेकर बीएलओ के पास जाएगा तो उसके फार्म को बीएलओ नहीं लेंगे। वहीं, वोटर कार्ड बनवाने के लिए लोगों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले में एक या दो ऐसे स्थान बनाए जाएंगे जहां पर तुरंत वोटर कार्ड बनवाया जा सकेगा। 15 अक्तूबर से इस कार्य को शुरू करा दिया जाएगा, लेकिन उससे पहले लोगों का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। लोग एक ही स्थान पर मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं, ताकि जिससे मतदान का असल औसत सामने आ सके।