{"_id":"5b7c54ac42c792467462443b","slug":"11534874796-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली के खरीदार बोले: समझ नहीं आ रहा कि कब तक मिलेगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली के खरीदार बोले: समझ नहीं आ रहा कि कब तक मिलेगा घर
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: खरीदार बोले, समझ नहीं आ रहा कब मिलेगा हमें घर
आम्रपाली बिल्डर को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। आम्रपाली बिल्डर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मंगलवार की सुनवाई के बाद खरीदारों की ओर से दी गई प्रतिक्रिया में निराशा झलक रही है। उनका कहना है कि सब कुछ हो रहा है, लेकिन यह नहीं पता चल रहा है कि आखिर उन्हें घर कब मिलेगा।
खरीदार केके कौशल का कहना है कि खरीदारों को राहत नहीं मिल पा रही है। कोर्ट से ही अब उनकी आखिरी उम्मीद बची हुई है, लेकिन यह मामला कब तक चलेगा। इसका अंदाज लगाना मुश्किल हो रहा है। हाल ही में एनबीसीसी को आम्रपाली के प्रोजेक्ट को टेकओवर करने के लिए रिपोर्ट मांगी गई थी। वहीं, मंगलवार को अब निदेशकों की संपत्तियों को पहले निलाम करने की बात चली है। ऐसे में अब आगे क्या होगा। यह पता नहीं चल पा रहा है। खरीदारों का कहना है कि उनको सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है, लेकिन आम्रपाली कोर्ट के दिए निर्देश का भी पालन नहीं कर रहा है। इससे निराशा हो रही है। ऐसे में उनको कब तक घर मिलेगा। यह बात समझ से परे नजर आ रही है। आठ साल की देरी हो चुकी है। जबकि कोर्ट में भी एक साल निकल चुका है। अभी सुनवाई चल ही रही है। अभी भी कई तिथियां आएंगी और जाएंगी।