फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पीडित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए जो भी कानूनी लड़ाई के लिए मदद चाहिए हमें देने को तैयार: हर्ष मंदर

पीडित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए जो भी कानूनी लड़ाई के लिए मदद चाहिए हमें देने को तैयार: हर्ष मंदर

Fri, 27 Jul 2018 08:12 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
पीडित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए जो भी कानूनी लड़ाई के लिए मदद चाहिए हमें देने को तैयार: हर्ष मंदर
इंसाफ की लड़ाई में हरसंभव करेंगे मदद : हर्ष मंदर
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। मानव अधिकार कार्यकर्ता व पूर्व सुप्रीम कोर्ट कमिश्नर हर्ष मंदर व अमन बिरादरी के हरियाणा राज्य संयोजक मो. आरिफ टाई आदि के साथ कोल गांव में मृतक रकबर के पीड़ित परिवार से मिले। हर्ष मंदर ने कहा कि पीड़ित परिवार के दर्द में हम हमेशा शामिल रहेंगे। परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई में जिस भी प्रकार की मदद की जरूरत होगी, वह दी जाएगी, जिससे कि आरोपियों को उचित सजा दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि देश मे जहां-जहां इंसानियत का कत्ल हुआ है, हमारी कोशिश है कि उन सभी पीड़ित परिवारों को इंसाफ मिले। मेवात के अलवर में आए दिन ऐसी घटनाएं तथाकथित गोरक्षकों और पुलिस के माध्यम से की जा रही हैं। कुछ समुदाय को टारगेट किया जा रहा है। हम इसकी निंदा करते हैं। इस मौके पर विधायक नसीम, पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, नासिर अली मिसाल आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed