{"_id":"5980be004f1c1bf24c8b46ac","slug":"11501609472-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लोर मिल से पकड़ा 604 कट्टे सरकारी अनाज, मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लोर मिल से पकड़ा 604 कट्टे सरकारी अनाज, मालिक गिरफ्तार
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फ्लोर मिल से पकड़ा 604 कट्टे सरकारी अनाज, मालिक गिरफ्तार
पलवल। अपराध जांच शाखा पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर होडल स्थित फ्लोर मिल से 604 कट्टे सरकारी अनाज को पकड़ा है और साथ ही मिल के मालिक को मौके पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि उनकी टीम होडल क्षेत्र की सीमा में गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि होडल की आदर्श कालोनी में मैसर्स शिव फ्लोर मिल में अवैध रूप से सरकारी अनाज रखा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के उप-निरीक्षक चैतन्य स्वरूप को सूचित किया और उन्हें साथ लेकर मिल पर दबिश दी, जहां 491 जूट की बोरी और 113 प्लास्टिक के कट्टे अनाज से भरे हुए मिले। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ने जब बोरी व कट्टों की जांच की तो पता चला कि वह सरकारी विभाग की मशीन द्वारा नीले रंग के धागे से सिले हुए हैं। उप-निरीक्षक चैतन्य स्वरूप ने लिखित शिकायत दी है कि मिल में रखा हुआ अनाज सरकारी है और अवैध रूप से रखा हुआ है। इसी शिकायत के आधार पर फ्लोर मिल के मालिक होडल की मेघा कालोनी निवासी सोनू मित्तल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि यह अनाज उसने कहां से खरीदा था और यह किसका है इसके बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।