{"_id":"6a1ef8056d92305aac0b82e2","slug":"115-lakh-flats-and-shops-are-available-in-uttar-pradeshs-real-estate-sector-noida-news-c-23-1-lko1064-96380-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी के रियल एस्टेट सेक्टर में उपलब्ध हैं 1.15 लाख फ्लैट व दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी के रियल एस्टेट सेक्टर में उपलब्ध हैं 1.15 लाख फ्लैट व दुकानें
विज्ञापन
यूपी के रियल एस्टेट सेक्टर में उपलब्ध हैं 1.15 लाख फ्लैट व दुकानें
यूपी रेरा ने खरीदारों से अपील कर कहा, बाजार में पर्याप्त हैं फ्लैट व दुकानें, भ्रम से बचें
निवेश से पहले यूपी रेरा पोर्टल और अन्य माध्यम से जांच कर निर्णय लें खरीदार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने घर खरीदारों को सचेत कर कहा है कि रियल एस्टेट सेक्टर में फ्लैट और दुकानें पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। इस समय विभिन्न प्रोजेक्टों में 1.15 लाख फ्लैट व दुकानें बिकने को उपलब्ध हैं।
ऐसे में किसी भी प्रकार के दबाव, भ्रामक प्रचार या तात्कालिक लाभ के प्रलोभन में आकर निवेश करने से बचना होगा। खरीदारों से अपील की है कि निवेश करने से पहले वो पूरी जांच पड़ताल कर लें। यूपी रेरा के पोर्टल पर भी प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है। यूपी रेरा हर माह 10 से अधिक प्रोजेक्टों के पंजीकरण को अनुमति दे रहा है। जहां पर करोड़ रुपये के निवेश से सैकड़ों फ्लैट और दुकानों का निर्माण होगा। लगातार नए प्रोजेक्ट आने से रियल एस्टेट सेक्टर में फ्लैट व दुकानों की मांग बढ़ी है लेकिन प्रदेश में काफी बिल्डर व एजेंट भ्रामक जानकारी के साथ प्रोजेक्टों को बेच रहे हैं। भ्रामक प्रचार या तात्कालिक लाभ का प्रलोभन दिया जा रहा है। इसकी लगातार शिकायतें यूपी रेरा के पास पहुंच रही हैं। जिस पर यूपी रेरा ने एडवाइजरी जारी कर खरीदारों से सचेत रहने की अपील की है। यूपी रेरा ने सलाह देकर कहा है कि इस समय यूपी के रियल एस्टेट सेक्टर के बाजार में पर्याप्त संख्या में फ्लैट व दुकानें उपलब्ध हैं। इस समय 1.15 लाख से अधिक फ्लैट और दुकानें उपलब्ध है। इनमें से 55 प्रतिशत फ्लैट व दुकानें पश्चिम जोन में हैं, जो करीब 60 हजार है। इसी तरह मध्य जोन में 40 हजार और पूर्वी जोन में 15 हजार फ्लैट व दुकानें उपलब्ध हैं।