{"_id":"5c0aafd4bdec224167139ca1","slug":"111544204244-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक की मौत एक घायल
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
नगीना। खूनी हाईवे के नाम से बदनाम हो चुके 248ए गुरुग्राम अलवर हाईवे पर शुक्रवार शाम 7 बजे के आसपास असाइसिका मोड़ पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान फैसल (17) पुत्र शाकिर, निवासी कस्बा नगीना के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान तय्यब के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही नगीना कस्बे के सैकड़ों लोग मांड़ीखेड़ा जिला अस्पताल में इकट्ठा हो गए। आसपास के गांव के लोग भी सुनकर अस्पताल में मृतक व घायल को देखने के लिए उमड़ पड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़कली चौक से भादस हाईवे के बीच असाईसिका मोड़ के पास दोनों युवक बाइक से भादस गांव के लिए जा रहे थे कि अचानक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से दुर्घटना हो गई। मौके से चालक वहां ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नगीना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।