{"_id":"5aafeedf4f1c1bc0758b65f9","slug":"111521479391-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ के गोदाम में आग, किशोरी का मिला जला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ के गोदाम में आग, किशोरी का मिला जला शव
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ के गोदाम में आग, किशोरी का जला शव मिला
फरीदाबाद। सड़क किनारे अवैध रूप से बनाए गए एक कबाड़ गोदाम में सोमवार दोपहर आग लग गई। इससे आसपास बसी झुग्गियों में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। देर शाम आग का मलबा हटाया गया तो इसमें से एक किशोरी का जला हुआ शव मिला। मृतका की पहचान झुग्गियों में रहने वाले हरको पासवान की ़16 वर्षीया बेटी खुशबू के रूप में हुई है।
मुजेसर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मछली मार्केट के पास सड़क किनारे कुछ लोगों ने अवैध रूप से कबाड़ गोदाम बना रखे हैं। इनमें गत्ता, कागज और पालीथिन आदि भरी रहती हैं। सोमवार दोपहर अचानक यहां आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि आग के पास ही कुछ लोगज्ञ् झुग्गियां बनाकर रहते हैं। गोदाम में आग लगी तो झुग्गियों में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। इसी के चलते शायद किशोरी आग की चपेट में आ गई। हालांकि इस बात की भी जानकारी की जा रही है कि किशोरी कहीं कबाड़ गोदाम में काम तो नहीं करती थी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि गोदाम मालिक की जानकारी की जा रही है।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शाम को झुग्गियों में रहने वाली किशोरी खुशबू के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसकी सूचना पुलिस भी दी गई। इसके बाद जेसीबी लगाकर आग से जले मलबे को हटवाया गया। मलबे से ही खुशबू का जला हुआ शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।