{"_id":"5d7aa0fc8ebc3e017f1e5cc1","slug":"11-years-absconder-rohit-bawariya-arrested-grnoida-news-noi4609382172","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल से फरार रोहित बावरिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 साल से फरार रोहित बावरिया गिरफ्तार
विज्ञापन
11 साल से फरार रोहित बावरिया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। एसटीफ और बिसरख कोतवाली पुलिस ने 50 हजार के इनामी रोहित बावरिया को गिरफ्तार किया है। भरतपुर, राजस्थान निवासी रोहित गैंगस्टर में 11 साल से वांछित था। फरार रहने के दौरान वह हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लूट और झपटमारी की वारदात को अंजाम दे रहा था। एसटीएफ के सीओ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार देर रात टीम को सूचना मिली कि एक शातिर बदमाश बिसरख कोतवाली क्षेत्र में जलालपुर के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। बिसरख कोतवाली पुलिस के साथ तुरंत टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बाइक सवार आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आजाद नगर, इकरन थाना चिकसाना, जिला भरतपुर, राजस्थान का रहने वाला रोहित बावरिया है। उसके करूआ, राहुल, कल्लू, मातिया आदि नाम भी हैं। रोहित पर पीलीभीत में 2018 में गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था। वह तभी से फरार था।
वारदात में साथ देती हैं पत्नियां
पूछताछ में रोहित बावरिया ने बताया कि उनके परिवार की महिलाएं व पत्नियां भी उनके साथ लूट व झपटमारी की वारदात करती हैं। वर्ष 2008 में उसकी बहन ममता रोहित के पास अपने बेटे राकेश को लेकर आई थी। उसका भतीजा किशन पहले से वहां मौजूद था। सभी ने मिलकर वहां चेन आदि कई लूट की वारदात की। इसके अलावा गिरोह हरियाणा और राजस्थान में भी लूट और झपटमारी की वारदात कर चुका है।