फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 year old innocent boy stuck in lift Greno West Ecovillage 3 for 25 minutes

Greater Noida: 15वें फ्लोर पर अचानक फंसी लिफ्ट, 25 मिनट तक मासूम की अटंकी रहीं सांसे; सिक्योरिटी अलार्म तक नही

Mon, 21 Oct 2024 09:06 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 09:06 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की एक लिफ्ट में एक 11 साल का बच्चा 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। इस दौरान उसने समझदारी दिखाते हुए आकस्मिक नंबर पर फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब बच्चा लिफ्ट में फंसा रहा तब सिक्योरिटी अलार्म तक नहीं बजा। 

विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट में फंसने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को सुपरटेक इकोविलेज 3 सोसाइटी में एक बच्चा लिफ्ट में करीब 25 मिनट तक फंस गया। बच्चे ने आकस्मिक नंबर पर फोन कर  परिजनों को बताया। इसके बाद मेंटेनेंस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला। लिफ्ट दो फ्लोर के बीच में फंस गई थी। लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। लिफ्ट का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

सोसाइटी के टावर बी2 के फ्लैट नंबर 604 में रहने वाले आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनका 11 साल का बेटा आर्यन दोपहर में करीब 3.30 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। वह छठें फ्लोर से 18 फ्लोर पर लिफ्ट से जा रहा था। लिफ्ट 15 और 16 फ्लोर के बीच में झटका देकर रुक गई और गेट ही नहीं खुला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गेट नहीं खुलने से बच्चा परेशान हो गया। उसने लिफ्ट का अलार्म बजाया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। उन्होंने बताया कि बेटे ने आकस्मिक नंबर पर कॉल की। इसके बाद लिफ्ट में फंसने की जानकारी दी। बेटे से बात होने के बाद उन्होंने मेंटेनेंस टीम को सूचित किया। तब टीम के कर्मचारियों ने बेटे को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि बेटा अभी काफी छोटा है। लिफ्ट रुकने से वह काफी घबरा गया। जब कुछ देर तक लिफ्ट का गेट नहीं खुला, तो वह रोने लगा। इस दौरान उसे सांस लेने में भी परेशानी हुई। बेटा आर्य करीब 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा।

विज्ञापन

सिक्योरिटी अलार्म तक नहीं बजा
लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेंटेनेंस एडवांस में दिया जा रहा है। उसके बाद भी लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। सोसाइटी में दो दिन के भीतर दूसरी बार लिफ्ट फंसने की घटना हो चुकी है। उसके बाद भी प्रबंधन की ओर से कोई सीख नहीं ली गई। प्रबंधन द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। लोगों का आरोप है कि लिफ्ट में सिक्योरिटी अलार्म के जरिए सुरक्षा कर्मियों को हर समय नजर रखनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति लिफ्ट में फंस जाए तो उसे तुरंत बाहर निकाला जा सके, लेकिन ऐसा नहीं किया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed