{"_id":"68c969843b591c75ff08be5b","slug":"11-thrilling-matches-played-in-cbse-national-cricket-competition-grnoida-news-c-23-1-lko1064-75365-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए 11 रोमांचक मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए 11 रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। एस्टर पब्लिक स्कूल के परिसर में चल रही पहली सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को अंडर-14, 17 व 19 के 11 मुकाबले खेले गए। अंडर-14 में नॉर्थ जोन नाइट्स ने साउथ जोन टाइटंस को पराजित किया। टाइंटस टी-20 मुकाबले में 107 रन का स्कोर खड़ा किया। किंग्स ने 108 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। साउथर्न स्ट्राइकर्स ने नौ विकेट पर 113 रन का स्कोर खड़ा किया। नॉर्थ स्ट्राइकर्स आठ विकेट पर 76 रन ही बना सकी और 37 रन से हार गई।
अंडर-19 कैटेगरी में साउथर्न स्ट्राइकर्स ने 88 रन बनाए। नॉर्थ जोन स्ट्राइकर्स ने 92 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। नॉर्थ जोन नाइट्स ने दस विकेट पर 75 रन बनाए। साउथ जोन टाइटंस ने बिना विकेट गंवाए 76 रन बनाकर मैच में जीत पक्की की। अंडर-17 कैटेगरी में साउथर्न स्ट्राइकर्स ने सात विकेट पर 125 रन स्कोर खड़ा किया। नॉर्थ जोन स्ट्राइकर्स ने चार विकेट पर 129 रन बनाकर छह विकेट से जीत हासिल की।
साउथ जोन टाइटंस ने दस विकेट पर 112 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थ जोन नाइट्स आठ विकेट पर 96 रन ही बना सकी। ग्लोबल ग्लेडियेटर्स ने सात विकेट पर 99 रन बनाए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी वेस्ट जोन डोमिनेशन ने तीन विकेट पर 100 रन बनाकर सात विकेट से जीत हासिल की। अंडर-14 कैटेगरी में ग्लोबल ग्लेडियेटर्स ने छह विकेट पर 116 रन का स्कोर खड़ा किया। वेस्ट जोन दस विकेट पर 103 रन ही बना सकी। सेंट्रल चार्जर्स ने सात विकेट पर 169 रन बनाए। ईस्टर्न मावेरिक्स दस विकेट पर 101 रन ही बना सकी।