फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 crore rupees will remove the jam at Chhijarsi turn, speed will also increase till Bahlolpur underpass.

Noida News: 11 करोड़ से दूर होगा छिजारसी मोड़ का जाम, बहलोलपुर अंडरपास तक रफ्तार भी मिलेगी

Tue, 05 May 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
11 crore rupees will remove the jam at Chhijarsi turn, speed will also increase till Bahlolpur underpass.
नोट- फोटो हैं। जाम व उखड़ी पड़ी सड़क की। कृपया 10 बजे तक ऑनलाइन न चलाएं।
विज्ञापन


- नोएडा प्राधिकरण की योजना तैयार, छिजारसी गोल चक्कर से बहलोलपुर अंडरपास तक सड़क की रिसर्फेसिंग का टेंडर जारी

- एनएच से छिजारसी गोल चक्कर तक की सड़क चौड़ी करने और नाली निर्माण का काम अलग से होगा, इस पर 5 करोड़ 85 लाख रुपये खर्च होंगे
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नेशनल हाईवे-9 से सेक्टर-63 स्थित छिजारसी मोड़ और बहलोलपुर अंडरपास तक ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी। फरीदाबाद-नोएडा गाजियाबाद (एफएनजी) के इस हिस्से के लिए नोएडा प्राधिकरण ने 11 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत वाली दो परियोजनाएं तैयार करवाईं हैं। पहली परियोजना में 5 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से एनएच मोड़ से छिजारसी गोल चक्कर तक 640 मीटर सड़क को चार लेन करने के साथ दोनों तरफ नाले बनाए जाएंगे। वहीं दूसरी परियोजना के तहत गोल चक्कर से बहलोलपुर अंडरपास तक 1 किलोमीटर 50 मीटर वाली 7 लेन की सड़क की मरम्मत और रिसर्फेसिंग की जाएगी। इस पर करीब 6 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत आएगी।
मंजूरी के बाद नोएडा प्राधिकरण ने निर्माण एजेंसी को टेंडर जारी कर दिया है। अभी इस हिस्से में सड़क उखड़ी है। मोड़ पर सड़क संकरी होने की वजह से सुबह-शाम व्यस्त समय में जाम लग जाता है। इससे बड़ी आबादी प्रभावित होती है। प्राधिकरण इस समस्या का लंबे समय से स्थायी हल खंगाल रहा था। इसके लिए ही एफएनजी को एनएच-9 से जोड़ने वाली छिजारसी की 640 मीटर लंबी सड़क को संवारने और चौड़ी करने का फैसला लिया गया है। मोड़ पर स्थित एक निजी एफएनजी गोल चक्कर तक का हिस्सा एक तरह से बॉटलनेक बनता है। सड़क भी उखड़ी हुई है इस वजह से इस हिस्से में जाम लगा रहता है। सड़क का यह हिस्सा पुश्ता रोड में आता है लिहाजा ये काम प्राधिकरण सिंचाई विभाग से करवाएगा। यहां पर जलनिकासी के लिए दोनों तरफ नाली बनेगी और सड़क चौड़ी होगी।
विज्ञापन

इसके आगे एफनजी पर ही बहलोलपुर अंडरपास तक की सड़क भी उखड़ी पड़ी है। इसके चलते वाहनों की रफ्तार थमती है। प्राधिकरण ने सड़क को मजबूत करवाने के साथ रिसर्फेसिंग कराने का फैसला लिया है। इस पर 6 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत अनुमानित है। यह टेंडर वर्क सर्कल-4 की तरफ से जारी कर दिया गया है। एजेंसियों से 18 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि छिजारसी मोड़ से बहलोलपुर अंडरपास तक लगने वाले जाम को दूर करने के लिए सर्वे के बाद योजना तैयार करवाई गई है। असका टेंडर जारी कर दिया गया है। एजेंसी चयन कर काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed