फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10th student asked police for help i am under age despite my family getting married

10वीं की छात्रा ने पुलिस से मांगी मदद: हेलो मैडम..मेरी उम्र कम होने के बावजूद परिजन कर रहे हैं शादी

Tue, 02 Aug 2022 05:33 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Aug 2022 05:33 AM IST
सार

किशोरी ने कहा कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद ही शादी करना चाहती है। उसने अपने स्कूल की अन्य छात्राओं से भी इस मामले में मदद करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
10th student asked police for help i am under age despite my family getting married
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

10वीं में पढाई कर रही किशोरी ने परिजनों पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए महिला पुलिस से शिकायत की है। किशोरी ने आगे की पढ़ाई पूरी करने तक शादी न करने के लिए मदद की गुहार लगाई है।    

विज्ञापन

  
कस्बा निवासी 14 वर्षीय किशोरी एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। उसने एक महिला दरोगा को कॉल कर कहा कि परिवार के लोग जबरन उसकी शादी कराना चाहते हैं। कुछ दिन पहले ही उसे एक लड़के का फ़ोटो दिखाया गया था। उसी लड़के से शादी करने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन


किशोरी ने कहा कि वह तभी से परेशान है। वह पढ़ाई पूरी करने के बाद ही शादी करना चाहती है। उसने अपने स्कूल की अन्य छात्राओं से भी इस मामले में मदद करने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नही मिली है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed