{"_id":"5c8a7d73bdec221423553819","slug":"101552579955-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल फीस बढो़तरी, अभिभावक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल फीस बढो़तरी, अभिभावक नाराज
विज्ञापन
डीआईओएस ने स्कूल से फीस बढ़ोतरी का मांगा जवाब
- अभिभावक संघ बोला कि स्कूल फीस बढ़ा रहे, बच्चों को सुविधाएं नहीं
नोएडा। फीस बढ़ोतरी की मार से परेशान अभिभावकों की शिकायत पर फीस कमेटी ने सेक्टर-34 स्थित एक निजी स्कूल को नोटिस भेजा है। डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधन से फीस बढ़ोतरी का जवाब मांगा है।
बता दें कि 90 अभिभावकों ने फीस कमेटी से सेक्टर-34 स्थित एक निजी स्कूल के खिलाफ फीस बढ़ोतरी की शिकायत की थी, इस पर डीआईओएस ने विद्यालय प्रबंधन को नोटिस के माध्यम से 15 दिनों के अंदर बढ़ी हुई फीस से संबंधित सभी कागजात मांगे हैं। डीआईओएस पीके उपाध्याय ने बताया कि यदि कोई जवाब नहीं मिला तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य स्कूलों के खिलाफ भी शिकायतें आ रहीं है। स्कूलों को नोटिस जारी कर बढ़ी हुई फीस का ब्यौरा मांगा जा रहा है। मालूम हो कि इन दिनों निजी स्कूलों ने अभिभावकों से मैसेज समेत अन्य माध्यमों से फीस बढ़ाए जाने का सर्कुलर भेजना शुरू कर दिया है। जिससे अभिभावकों में रोष है। अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप खन्ना ने बताया कि अब स्कूलों के लिए एकजुट होकर मोर्चा खोलना होगा, क्योंकि बच्चों को सुविधाएं देने में स्कूल ध्यान कम दे रहे हैं, फीस बढ़ोतरी में नहीं चूक रहे हैं।