फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   इलाहाबाद-फाफामऊ, इलाहाबाद-प्रयाग के बीच-Cordination

इलाहाबाद-फाफामऊ, इलाहाबाद-प्रयाग के बीच-Cordination

Fri, 07 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद-फाफामऊ,  इलाहाबाद-प्रयाग के बीच-Cordination
आज से भीषण जाम को रहिए तैयार
विज्ञापन

सोहबतियाबाग आरयूबी के नीचे का रास्ता शाम से हो जाएगा बंद
सीएमपी व निरंजन पर लगेगा भीषण जाम, वैकल्पिक मार्ग की हालत भी बदतर
14 सितंबर की सुबह छह बजे तक रहेगा ब्लॉक

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शहरियों को आज से भीषण जाम झेलना पड़ेगा। सोहबतियाबाग रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) के चौड़ीकरण का काम आज से शुरू होगा। इस दौरान सोहबतियाबाग आरयूबी के दोनों ओर से रोड ट्रैफिक 14 सितंबर तक बंद रहेगा। रेलवे ने इसके लिए इलाहाबाद-फाफामऊ व इलाहाबाद-प्रयाग के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेने का भी निर्णय लिया है। इस कारण 9 से 10 सितंबर के बीच इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। दूसरी ओर वैकल्पिक मार्ग सीएमपी डाट पुल की हालत भी खस्ता है। यहां अंडर ब्रिज के नीचे सिर्फ एक लेन पर ही आवाजाही हो रही है।
रेलवे द्वारा पहले 9 सितंबर से ब्लाक लिया जाना था। मगर बाद में 7 सितंबर तिथि नियत की गई। सीएमपी और सोहबतियाबाग आरयूबी के दोनों ओर सीमित ऊंचाई वाला चार-चार मीटर चौड़ा नया रास्ता रेलवे द्वारा बनाया जाना है। इस बीच शहरियों को जाम की विकट समस्या झेलनी पड़ सकती है। जीआईसी रेल फाटक पर आरओबी का काम पिछले कई माह से चल रहा है। इसी तरह हाईकोर्ट फ्लाईओवर निर्माण के चलते रूट डायवर्ट होने से निरंजन, सीएमपी और सोहबतियाबाग में भीड़ का दबाव बढ़ गया है। अब सोहबतियाबाग आरयूबी का रास्ता बंद हो जाने से निरंजन और सीएमपी पर भीषण जाम लगना तय है। सीएमपी मार्ग की हालत भी बेहद खराब है।
विज्ञापन


ब्लाक के चलते कई ट्रेनें निरस्त होंगी
रेलवे इलाहाबाद-फाफामऊ व इलाहाबाद-प्रयाग के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। इससे कई ट्रेनें निरस्त और कई प्रभावित होंगी। यात्रियों की परेशानी भी इससे बढ़ेगी। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 14125 इलाहाबाद-मानिकपुर सरयू एक्सप्रेस 8 सितंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या14126 मानिकपुर-इलाहाबाद सरयू एक्सप्रेस 9 सितंबर को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 54108 जौनपुर-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन 9 व 10 सितंबर को निरस्त रहेगी तो ट्रेन संख्या 54107 इलाहाबाद-जौनपुर पैसेंजर 8 व 9 सितंबर को निरस्त रहेगी। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलेगी। इसमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 9 सितंबर को, ट्रेन संख्या 15017 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस 8 सितंबर को, ट्रेन संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 9 सितंबर को, ट्रेन संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 8 सितंबर को परिवर्तित मार्ग वाराणसी-मडुआडीह-इलाहाबाद सिटी-इलाहाबाद से चलेगी। ये ट्रेनें प्रयाग स्टेशन पर नहीं जाएंगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 11059 लोकमान्य तिलक-छपरा गोदान एक्सप्रेस 8 सितंबर को, ट्रेन संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक गोदान एक्सप्रेस 9 सितंबर को परिवर्तित रूट से चलेगी। ट्रेन संख्या 11107/21107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान इलाहाबाद तक ही चलेगी। नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ से संचालित होगी। सरयू एक्सप्रेस 9 सितंबर को एक घंटा देर से चलेगी तो कामायनी एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed