फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सेक्टर संवाद: 25 साल से मरम्मत के इंतजार में अरावली की नालियां

सेक्टर संवाद: 25 साल से मरम्मत के इंतजार में अरावली की नालियां

Mon, 20 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर संवाद: 25 साल से मरम्मत के इंतजार में अरावली की नालियां
फोटो------
विज्ञापन


अमर उजाला सेक्टर संवाद
----------------------
25 साल से मरम्मत के इंतजार में अरावली की नालियां
- सेक्टर-34 स्थित अरावली अपार्टमेंट की दुर्दशा बनी लोगों के लिए आफत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। विकास के नाम पर हर साल अरबों रुपये का बजट बनाया जाता है। ड्रेनेज सिस्टम के रखरखाव पर करोड़ों रुपया खर्च कर दिया जाता है, फिर भी शहरवासी परेशानी झेल रहे हैं। सेक्टर-34 स्थित अरावली अपार्टमेंट बी-3 के चार हजार लोग बिजली कटौती और जर्जर इमारतों से ही नहीं, बल्कि गंदगी से अटी पड़ी नालियों से भी परेशान हैं। सोसायटी में 25 साल पहले बनाई गई नालियों की दुर्दशा स्थानीय लोगों के लिए आफत बन गई है।
सोसायटी में जगह-जगह नालियां टूट चुकी हैं। कई जगह तो पूरी तरह बंद हो चुकी हैं, जिससे जलभराव की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है। दूषित पानी की निकासी न होने से मच्छर पनप रहे हैं। डेंगू-मलेरिया का प्रकोप शुरू होने से पहले ही लोगों की चिंता बढ़ गई है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 25 साल पहले यहां नालियां बनाई गई थी। बीच में एक-दो बार नालियों की मरम्मत की गई। इसके बाद ध्यान नहीं दिया गया। नालियां आज भी टूटी हैं। गंदगी से बुरा हाल है। ऐसे में बारिश से यहां जलभराव की स्थिति हो जाती है। आलम यह है कि नालियों में पानी भरने से सड़क भी जलमग्न हो जाती हैं। इसे लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन

--------
- सही तरह से नालियों का नहीं हुआ निर्माण
लोगों ने बताया कि यहां कि नालियों की सतह ऊपर-नीचे है। नालियों में ढलान न होने के कारण पानी जमा रहता है। आने-जाने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है। 34 सफाईकर्मी हैं जो सोसायटी के बाहर ही सफाई करके चले जाते हैं। कई बार प्राधिकरण से शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
- मेनहोल के खुले ढक्कन से हादसों का खतरा
सोसायटी में कई जगह मेनहोल के ढक्कन खुले होने की वजह से हादसों का खतरा बढ़ गया है। सोसायटी की सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब होने की वजह से खुले मैनहोल दिखाई नहीं देते, जिसकी वजह से आए दिन कोई न कोई इनमें गिरकर घायल हो जाता है।

------
मंगलवार को दोपहर 12 बजे प्राधिकरण की टीम अरावली अपार्टमेंट पहुंचेगी। सोसायटी के लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
- एसपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, नोएडा प्राधिकरण
----------
परिचर्चा फोटो के साथ
नालियों की सफाई व मरम्मत न होने से सोसायटी का बुरा हाल है। लोगों को बदबू के बीच रहना पड़ रहा है। प्राधिकरण को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- रानी सेयाल निवासी
-------
नालियों में गंदा पानी एकत्र होने से जगह-जगह काई जम गई है। लोग फिसलकर गिर जाते हैं। मच्छरों का लार्वा पैदा हो रहा है। लोग काफी परेशान हैं।
- नागेंद्र निवासी
-------------
नालियों की सतह बराबर न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है। 25 साल पहले बनी नालियों की मरम्मत नहीं हुई है। लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
- अनिता चौहान निवासी
-------------
प्राधिकरण की ओर से 34 सफाईकर्मी पूरे सेक्टर व सोसायटी में सफाई करने आते हैं, लेकिन अरावली में कोई सफाईकर्मी नजर नहीं आता। अगर प्राधिकरण इस ओर ध्यान दे तो समस्या का समाधान हो सकता है।
- योगेश चौहान निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed