{"_id":"5aedc3ab4f1c1bc03d8b6ca7","slug":"101525531563-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपडेट एक, झारखंड में युवती से रेप और हत्या में 14 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपडेट एक, झारखंड में युवती से रेप और हत्या में 14 गिरफ्तार
Updated Sat, 05 May 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झारखंड से युवती से रेप और हत्या के केस में 14 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने शुक्रवार को युवती को जिंदा जला दिया था
चतरा।
चतरा जिले में 18 वर्षीय युवती से रेप और उसकी हत्या के मामले में शनिवार को 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया था।
पुलिस ने बताया, पीड़िता बुरी तरह जल गई थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई थी। चतरा के उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछली रात से 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी धानु भूइयान समेत छह अन्य की तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी मामले की जांच कर रही है। इस केस में बीस लोगों के खिलाफ नामजद और दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शादी में गए थे परिजन, चार आरोपियों ने अगवा कर किया रेप
आरोप है कि युवती के परिजन कहीं शादी में गए हुए थे। तभी चार लोगों ने युवती को अगवा कर ले गए और फिर अनजान जगह पर उसके साथ गैंग रेप किया। रेप की सूचना मिलने पर पारसोनी गांव में पंचायत हुई थी। इसमें आरोपियों पर 30 हजार रुपये जुर्माना और 100 बार उठक-बैठक की सजा सुनाई गई थी। आरोपियों ने आदेश मानने से इनकार करते हुए इसे अपना अपमान माना। बाद में उन्होंने युवती के माता-पिता से मारपीट की और उसे जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बोले, घटना से वे सदमे में
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस भयानक वारदात से वह सदमे में हैं। समाज में ऐसी क्रूरता की कोई जगह नहीं है। कोई आरोपी बच नहीं पाएगा।