फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्जी क्लीनिक पर मारा छापा

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्जी क्लीनिक पर मारा छापा

Tue, 01 Aug 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्जी क्लीनिक पर मारा छापा

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्जी क्लीनिक पर मारा छापा
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्जी तरीके से चलाए जा रहे क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। जहां टीम को अन्य प्रकार की दवाइयां व औजार मिले, जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया। क्लीनिक संचालक के खिलाफ विभाग ने पुलिस में लिखित शिकायत दी। इस पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी रतन लाल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है कि उन्हें पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि गांव रुंधी निवासी ओम नारायण अवैध रूप से क्लीनिक चला रहा है और लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीम गठित की गई। इसमें जिले से औषधि नियंत्रण अधिकारी डॅाक्टर रजनीश धानीवाल, प्राथमिक स्वास्थ्य दिघोट से डॉक्टर आशीष व डॉक्टर दुष्यंत को शामिल किया गया। टीम ने गांव रुंधी स्थित नारायण क्लीनिक पर छापा मारा, जहां से टीम को 35 अलग-अलग तरह की दवाइयां औजारों सहित बरामद र्हुइं, जिन्हें टीम ने कब्जे में लेकर सील कर दिया है। टीम ने जब क्लीनिक संचालक ओम नारायण से डॉक्टरी का प्रमाण पत्र मांगा तो उसने टीम को हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद से बतौर फार्मेसिस्ट का पंजीकरण प्रमाण पत्र दिखाया। उससे ऐसा कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला, जिससे उसे मरीजों का उपचार करने का अधिकार हो। टीम ने मौके से बरामद हुई दवाइयां व औजारों को सील कर मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed