{"_id":"608d99a68ebc3e8dba090cb7","slug":"10-thousand-cheats-by-pretending-to-deliver-oxygen-cylinders-in-half-an-hour-grnoida-news-noi57988617","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे में ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने का झांसा देकर 10 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे घंटे में ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने का झांसा देकर 10 हजार ठगे
विज्ञापन
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। हैलो सर, आपको ऑक्सीजन सिलिंडर चाहिए, आधे घंटे में मिल जाएगा। बस आपको ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी और पेमेंट पहले करना होगा। सिलिंडर आपके दिए हुए पते पर पहुंच जाएगा। इसके बाद नंबर स्वीच ऑफ। ग्रेटर नोएडा में इस तरह की घटना प्रकाश में आई है। इसमें ठगों ने दो अलग-अलग नंबरों से एक मरीज के परिजन को अपना शिकार बनाया व दस हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित संदीप मलिक ने मामले की शिकायत सेक्टर बीटा दो कोतवाली में दी है।
तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोगों की मदद के लिए भी कई लोग आगे बढ़े हैं। मदद के लिए फेसबुक व व्हाट्स एप पर कई ग्रुप भी बने हैं। इन्हीं ग्रुपों में ठगों ने सेंधमारी कर ली है। इन ग्रुपों में ऑक्सीजन सिलिंडर या रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत के लिए मदद मांगते पीड़ितों से संपर्क साधकर उन्हें ठग रहे हैं। ठग दिल्ली, नोएडा के आसपास के क्षेत्र में अपना कार्यालय का पता बताकर विश्वास में लेते हैं। इसके बाद ऑनलाइन भुगतान कराकर नंबर बंद कर लेते हैं।
बीटा एक सेक्टर निवासी संदीप मलिक इसी तरह की ठगी के शिकार हुए हैं। उन्होंने वसुंधरा गाजियाबाद में एक मरीज के लिए दो ऑक्सीजन सिलिंडर बुक कराया। 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। 50 प्रतिशत यानी 10 हजार रुपये का भुगतान पहले कर दिया। पूरे दिन इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला तो संदीप ने दोबारा फोन किया तो ठग ने पूरा भुगतान करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने अपना पता जीटी रोड दिल्ली शहादरा स्टेट बैंक के पास बताया, जो फर्जी निकला। इसके बाद संदीप ने मामले की शिकायत कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे अस्पताल व मरीज
जिले के कोविड व नॉन कोविड अस्पतालों में करीब 15 दिन से ऑक्सीजन किल्लत बनी है। इस कारण से अस्पताल बेड खाली होने के बाद नए मरीज भर्ती करने से इनकार कर रहे हैं। इससे स्थिति और खराब हो रही है। निजी व सरकारी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिला प्रशासन इन अस्पतालों को पर्याप्त ऑक्सीजन मुहैया नहीं करा पा रहा है। इससे कई अस्पतालों में मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। लोग उपचार के बिना सड़कों पर दम तोड़ रहे हैं।
जेआर अस्पताल : अस्पताल प्रबंधक ने डॉ. शबा ने बताया कि 40 मरीज भर्ती हैं। इनके लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो रही है। व्यक्तिगत रिश्ते के सहारे कानपुर से ऑक्सीजन मंगाकर मरीजों की जान बचाने में जुटे हैं।
आरोग्य अस्पताल : ग्रेनो वेस्ट स्थित आरोग्य अस्पताल में शनिवार सुबह अचानक ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म होने के कगार पर पहुंच गया। यहां भर्ती मरीज के परिजन ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने उनसे सिलिंडर लाने को कहा और नहीं लाने पर मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने की कही। हालांकि, बाद में व्यवस्था हो गई।
प्रकाश अस्पताल : अस्पताल प्रबंधक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मांग के अनुरूप ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। अस्पताल में 60 मरीज भर्ती हैं। ऑक्सीजन की कमी के कारण नए मरीज भर्ती नहीं कर रहे हैं।