{"_id":"690bb40338f2448cb505b200","slug":"10-shooters-from-ballooni-school-qualify-for-the-nationals-na-news-c-5-drn1037-827329-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बलूनी स्कूल के 10 निशानेबाजों ने नेशनल के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बलूनी स्कूल के 10 निशानेबाजों ने नेशनल के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन
निशानेबाजी में क्वालीफाई करने वाले सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के प्रतिभागी। स्कूल
- फोटो : संवाद
- 44वीं उत्तर क्षेत्र शूटिंग चैंपियनशिप में शामिल हुए थे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के 10 निशानेबाजों ने 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। यह प्रतियोगिता 11 दिसंबर को दिल्ली स्थित शूटिंग रेंज में होगी। बुधवार का चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने पर निशानेबाजों को स्कूल में सम्मानित किया गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 27 अक्तूबर से एक नवंबर तक 44वीं उत्तर क्षेत्र निशानेबाजी प्रतियोगिता हुई थी। इसमें उत्तराखंड के साथ ही पंजाब, यूपी समेत 10 राज्यों के निशानेबाज शामिल हुए थे। शूटिंग अकादमी के कोच अक्षय आनंद ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल की कव्यांशी, लोकांशी बिष्ट, दिशा राजपूत, पीहू, अवनि भंडारी और एयर राइफल पुरुष प्रतिस्पर्धा में अनिरुद्ध चक्रवर्ती, सक्षम शर्मा, आत्रेय भंडारी, प्रभात कुकरेती ने जीत हासिल की। इसके साथ ही राइफल महिला में कृतिका राणा ने जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर उन्होंने नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी और स्कूल प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने निशानेबाज खिलाड़ियों को सम्मानित कर बधाई दी।