फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 new industrial units will be set up in the city, with an investment of Rs 600 crore.

Noida News: शहर में 10 नई औद्योगिक इकाई लगेंगी, 600 करोड़ का होगा निवेश

Wed, 24 Dec 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
10 new industrial units will be set up in the city, with an investment of Rs 600 crore.
- नोएडा प्राधिकरण ने की 10 औद्योगिक प्लॉट की ई-नीलामी, 49.27 करोड़ की बेस प्राइज के प्लॉट 173.29 करोड़ रुपये में बिके
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में मंगलवार को 10 औद्योगिक प्लॉटों की ई-नीलामी हुई। सभी प्लॉट 8 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल से छोटे हैं। इन प्लॉटों का रिजर्व प्राइज 49.27 करोड़ रुपये था। प्लॉट की मांग का अंदाजा इस से लगाया जा सकता है कि ई-नीलामी में सभी प्लाॅट कुल 173.29 करोड़ रुपये में बिके। आवेदकों की तरफ से दी गई प्रस्तावित इकाई की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) के मुताबिक इन प्लॉट से 600 करोड़ का निवेश शहर के औद्योगिक क्षेत्र में होगा। जिससे 2200 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।



प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इन छोटे प्लॉट की योजना जुलाई में लांच की गई थी। जिसमें 214 लोगों ने आवेदन किया था। निजी बैंक के पोर्टल से ई-बोली की प्रक्रिया पूरी हुई। मंगलवार को हुई बोली की प्रक्रिया में 240 में से 170 आवेदकों ने हिस्सा लिया। दस प्लॉट की बोली से नोएडा प्राधिकरण को 124 करोड़ 2 लाख रुपये का अतिरिक्त धनराशि मिलेगी। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि प्लॉट के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वालों में मेसर्स हल्दीराम स्नैक्स, अंबिका इंटरप्राइजेज, नेल्यूमबो टेक्नोलॉजी, एसआरएक्स मर्चेंटस, नेक्साम एनर्जी, ग्रांउसंस इंजीनियरिंग और ओपल टेनल एसपीवी प्राइवेट लिमिटेड जैसी नामी कंपनी शामिल हैं।
विज्ञापन




दो साल बाद नोएडा में हुआ औद्योगिक प्लॉट का आवंटन

आखिर बार दिसंबर-2023 में औद्योगिक प्लॉट का आवंटन प्राधिकरण ने इंटरव्यू के जरिये किया था। इसके बाद आवंटन पॉलिसी पर सवाल खड़े हो गए थे। तब से कोई योजना नहीं आई थी। यूनिफाइड पॉलिसी के बाद यह योजना आई है। यह प्लॉट सेक्टर-7,8,10 और 80 के हैं। इनका क्षेत्रफल 100 से लेकर 7500 वर्ग मीटर तक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed