{"_id":"5ef8cd588ebc3e42e303eb32","slug":"1-died-in-road-accident-mewat-news-noi520019798","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, नाराज ग्रामीणों ने घंटेभर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर से भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, नाराज ग्रामीणों ने घंटेभर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भादस गांव में गुरुकुल मोड़ पर बाइक और डंपर की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने डंपर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और घंटेभर हाइवे पर जाम लगाया। इसके कारण आने-जाने वाले लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना नगीना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद थाना प्रभारी रमेशचंद, एएसआई वीरेंद्र सिंह और अन्य मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद गुस्साए लोगों को समझाकर जाम को खुलवाया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि शाहपुर नंगली निवासी मुबीन बाइक पर नूंह से फिरोजपुर झिरका की तरफ जा रहा था। जब वो भादस गांव के करीब पहुंचा तो एक तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने डंपर और चालक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगीना थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और डंपर को कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई के बाद चालक को छोड़ दिया गया है।