{"_id":"6169bf999a0fea3ebf30e4d3","slug":"1-25-lakh-cheated-from-two-people-on-the-pretext-of-buying-washing-machine-noida-news-noi6105858194","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉशिंग मशीन खरीदने का झांसा देकर दो लोगों से 1.25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉशिंग मशीन खरीदने का झांसा देकर दो लोगों से 1.25 लाख ठगे
विज्ञापन
नोएडा। साइबर ठगों ने ओएलएक्स पर वॉशिंग मशीन खरीदने का झांसा देकर महिला समेत दो लोगों से 1.25 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने सीआईएसएफ अधिकारी बनकर संपर्क किया था। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी निवासी प्रबल ने शिकायत की है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ओएलएक्स पर पुरानी वॉशिंग मशीन बेचने के लिए विज्ञापन डाला था। इसके बाद एक शख्स का फोन आया और उसने खुद को सीआईएसएफ का अधिकारी बताया। दोनों में वॉशिंग मशीन खरीदने के लिए बातचीत हुई। आरोपी ने पेटीएम के जरिये भुगतान करने की बात कही। उसने प्रबल को एक लिंक भेजकर 1 रुपया डालने को कहा।
प्रबल ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 7 हजार रुपये निकल गए। इस पर प्रबल ने आरोपी से बात की। आरोपी ने कहा कि वह अपने दोस्त से पेटीएम करा रहा है। आरोपी के दोस्त ने भी एक लिंक भेज दिया। इस तरह आरोपियों ने प्रबल के खाते से 87,600 रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। इसी तरह सेक्टर-104 की सोसाइटी निवासी रितु ने भी पुलिस से शिकायत की है कि ओएलएक्स पर वाशिंग मशीन खरीदने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 37,500 रुपये की ठग लिए।
विज्ञापन
25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर 1.75 लाख ठगे
साइबर ठगों ने 25 लाख की लॉटरी निकलने का झांसा देकर एक शख्स से 1.75 लाख रुपये ठग लिए। जब पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई तब पुलिस से शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-35 निवासी विनीत दहिया का आरोप है कि उनके पास कुछ दिन पहले अज्ञात शख्स का फोन आया। उसने 25 लाख रुपये की लॉटरी जीतने के बारे में बताया। इसके बाद आरोपी ने उनके व्हाट्सएप पर लॉटरी की जानकारी और नाम, पता व अकाउंट नंबर भी भेज दिया। इस पर विनीत को विश्वास हो गया। ठग ने कहा कि आठ हजार रुपये फीस जमा करने पर 25 लाख रुपये अकाउंट में भेजे जाएंगे। इसके बाद अलग-अलग नाम पर कई अकाउंट नंबरों पर ठग ने विनीत से 1.75 लाख रुपये डलवा लिए।
फर्नीचर खरीदने के नाम पर 4 लाख ठगे
साइबर ठगों ने एक वेबसाइट पर फर्नीचर खरीदने का झांसा देकर एक शख्स के खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-107 निवासी शांतनु सिन्हा ने पुराना फर्नीचर बेचने के लिए वेबसाइट पर विज्ञापन दिया था। इस पर मुकेश ने उनसे संपर्क किया और फर्नीचर खरीदने की इच्छा जताई। दोनों के बीच 33 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद आरोपी ने शांतनु को एक क्यूआर कोड भेजकर भुगतान करने की बात कही। जैसे ही शांतनु ने क्यूआर कोड स्कैन किया तो खाते से चार लाख रुपये निकल गए। साइबर क्राइम थाने की पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। ब्यूरो