{"_id":"5e1d8cf48ebc3e87b6799c5f","slug":"noida-police-commissioner-office-many-papers-burnt-before-new-system-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: पुलिस कार्यालय में लगी आग, अहम दस्तावेज जलने की कही जा रही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: पुलिस कार्यालय में लगी आग, अहम दस्तावेज जलने की कही जा रही बात
Tue, 14 Jan 2020 03:12 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 14 Jan 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
जलाए गए कागज
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस प्रशासन में नई कमिश्नर प्रणाली लागू होने के ठीक एक दिन पहले नोएडा कमिश्नर कार्यालय से बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को नवनियुक्त कमिश्नर आलोक सिंह नोएडा में प्रभार संभालेंगे। इससे पहले सूरजपुर स्थित पुलिस कमिश्नर ऑफिस में कई दस्तावेजों के जलने की खबर आई है।
विज्ञापन
हालांकि एसपी देहात रणविजय सिंह ने इस मामले में कहा कि किसी जरूरी कागजातों या दस्तावेजों को नहीं जलाया गया है, बल्कि कैंटीन संचालक ने कूड़े में आग लगाई है। आशंका जताई जा रही है कि जिन कागजातों को जलाया गया है, वे गुंडा एक्ट आदि से संबंधित दस्तावेज थे।
विज्ञापन
वहीं एसपी देहात ने इसे खारिज करते हुए आश्वासन दिया कि जलाए गए दस्तावेजों से लेकर पूरे मामले की जांच की जाएगी। इस मामले को नई कमिश्नर प्रणाली से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि सोमवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने लखनऊ और नोएडा में कमिश्नर प्रणाली को मंजूरी दे दी थी। इसकी घोषणा खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने की। कैबिनेट के इस फैसले के बाद लखनऊ में सुजीत पांडेय को कमिश्नर बनाया गया है, वहीं नोएडा के कमिश्नर के तौर पर आलोक सिंह का नाम तय किया गया है। अलीगढ़ के रहने वाले आलोक सिंह 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले आलोक सिंह मेरठ रेंज के आईजी के पोस्ट पर तैनात थे।