फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida police arrests a drunk woman

नशे में टल्ली महिला ने जमकर किया हंगामा

Thu, 17 Apr 2014 08:12 PM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
noida police arrests a drunk woman

ओमीक्रॉन सेक्टर में एक बुजुर्ग महिला ने बुधवार रात को शराब पीकर जमकर हंगामा किया। सेक्टरवासियों ने पुलिस बुलाकर महिला को सौंप दिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल चैकअप के लिए भेज दिया है। सेक्टरवासी महिला की गतिविधियों से परेशान थे।

विज्ञापन


बुधवार देर रात को महिला ने शराब पीकर शोर मचाना शुरू कर दिया और आसपास के मकान मालिकों को गाली देते हुए जमकर हंगामा किया। काफी देर तक सहने के बाद आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


इस बात से आसपास के लोग परेशान थे और उन्होंने मकान मालिक से इस मामले की शिकायत की थी। लेकिन महिला ने मकान खाली नहीं किया और युवतियों का लगातार आना-जाना लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर आती थीं लड़कियां

noida police arrests a drunk woman

जानकारी के मुताबिक ओमीक्रॉन-वन के एक ब्लाक में कुछ दिन पहले ही एक महिला ने मकान किराए पर लिया था। मकान में अकसर कुछ युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। इससे लोगों को काफी परेशानी होती थी।

सेक्टरवासी वहां एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शराब के नशे में धुत महिला को अपनी हिरासत में लिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

सेक्टरवासियों की ओर से महिला के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पूरी खोजबीन के बाद ही महिला पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed