अरबों की ठगी के पीछे है इस शातिर महिला का दिमाग, एक गलती से पहुंची जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में फ्लैट के नाम पर अरबों की ठगी की आरोपी प्रीमिया बिल्डर की डायरेक्टर नताशा राजपूत पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर है। कोर्ट के आदेश पर नताशा को बुधवार को पुलिस ने रिमांड पर लिया।
पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम अब उससे प्रीमिया ग्रुप के प्रोजेक्ट के बारे में पूछताछ करेगी। इसके अलावा ग्रुप के मालिक तरुण शीन उसकी दोनों पत्नियों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास करेगी।
नताशा तरुण की दूसरी पत्नी लक्ष्मी राजपूत की भतीजी है। ठगी के मामले में चरणजीत साहनी और अमित सोमाल पहले से जेल में हैं। क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में नताशा के लिए 14 दिन के रिमांड की अर्जी दी थी, लेकिन अदालत ने पांच दिन की अर्जी मंजूर की है।
ऐसे हुई गिरफ्तार
रिमांड 4 नवंबर की शाम 5 बजे तक चलेगा। नताशा से सरकारी भूखंड हासिल करने, बायर्स से लिए गए पैसों को डायवर्ट करने के तरीकों और स्थान के बारे में पूछा जाएगा।
एसपी क्राइम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम पूछताछ में लगी हुई है। क्राइम ब्रांच ने रविवार को नताशा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वह पति के साथ कनाडा से इंडिया करवाचौथ मनाने आ रही थी।