{"_id":"5dddf84c8ebc3e54eb2a89c2","slug":"noida-man-gives-triple-talaq-to-wife-twice-in-three-months-first-arrest-in-noida-in-triple-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने के अंदर पत्नी को दो बार दिया तलाक-तलाक-तलाक, नोएडा में हुई पहली गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने के अंदर पत्नी को दो बार दिया तलाक-तलाक-तलाक, नोएडा में हुई पहली गिरफ्तारी
Wed, 27 Nov 2019 09:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 27 Nov 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को तीन तलाक देने वाला आरोपी पति
- फोटो : राजन राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक मामले में नोएडा में पहली गिरफ्तारी हुई है। पहली पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर दूसरी शादी करने के आरोपी युवक को कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को सोमवार रात सेक्टर-22 से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान बिहार निवासी हैदर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-22 में रहने वाली एक महिला ने अगस्त में पुलिस से शिकायत की थी कि उसका पति हैदर उसे तीन बार तलाक कहकर चला गया था।
विज्ञापन
घरवालों के समझाने पर वह करीब दस दिन बाद फिर से अपनी पत्नी के पास आया और 15 हजार रुपये व जेवरात लेकर चला गया। जाते वक्त फिर से तीन बार तलाक कहकर गया था। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि हैदर एक दूसरी महिला के साथ राजस्थान में रह रहा है।
विज्ञापन
सोमवार रात पुलिस को हैदर के सेक्टर-22 में होने की सूचना मिली। रात में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।