नोएडाः दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर हुई लूट का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 अगस्त को नोएडा सेक्टर-6 में हुई 14.50 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो लोगों की तलाश जारी है। लुटेरों ने रेकी करके वारदात को अंजाम दिया था।
एसपी सिटी योगेश सिंह ने बताया कि खुलासे के लिए एसपी क्राइम व सीओ प्रथम ने क्राइम ब्रांच के सर्विलांस विंग के प्रभारी आलोक कुमार सिंह व थाना प्रभारी रीता यादव के नेतृत्व में टीम बनाई थी। 17 अगस्त को उन्हें सूचना मिली कि लूट का एक आरोपी सेक्टर-5 के हरौला में खरीदारी करने आया हुआ है।
इसके बाद पुलिस ने मूलत: बुलंदशहर निवासी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गजेंद्र नोएडा के सेक्टर-22 में रह रहा है। उसने लूट में शामिल दो अन्य आरोपियों के नाम अनिल व बंगाली बताए। एसपी सिटी ने बताया कि बंगाली ने मुखबिरी की थी।
ईंटों से तोड़ा गया था शीशा
उसी ने दोनों को बताया था कि सेक्टर-6 की कंपनी की सेलरी का पैसा उस दिन काले रंग की जायलो कार से आने वाला है। वारदात अंजाम देने से पहले अपराधियों ने रेकी भी की थी। इसके बाद अनिल व गजेंद्र लाल रंग की अपाचे बाइक से वहां पहले ही पहुंच गए।
जायलो कार के धीमी होने पर उन्होंने दोनों ओर से ईंटें मारकर शीशे तोड़ दिए और गाड़ी में मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर 14.50 लाख रुपये व लैपटॉप का बैग लूट लिया। गजेंद्र के पास से लूटा गया लैपटॉप, बैग, कंपनी के कागजात, 51400 रुपये, अपाचे बाइक, लूट के पैसे से खरीदा गया मोबाइल, दो फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।