फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Guy missing from ship in Iran who is working as Trainee in Merchant Navy

ईरान में जहाज से नोएडा का युवक लापता, परिजनों ने जताया मानव तस्करी का शक

Tue, 23 Jul 2019 08:38 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 23 Jul 2019 08:38 AM IST
सार

-  भारतीय दूतावास ने चलाया सर्च अभियान
- नोएडा का युवक दुबई की शिपिंग कंपनी में करता है काम
- कार्गोशिप से पहुंचा था ईरान, वहां से लापता

विज्ञापन
Noida Guy missing from ship in Iran who is working as Trainee in Merchant Navy
आयुष चौधरी

विस्तार

नोएडा के युवक के ईरान में जहाज से लापता होने के मामले में परिजनों ने मानव तस्करी का शक जताया है। परिजनों ने शिपिंग कंपनी व नोएडा की प्लेसमेंट एजेंसी की मिलीभगत का आरोप लगाया है। इसके लिए परिवार के लोगों ने पीएमओ, विदेश मंत्रालय से लेकर कई एजेंसियों से शिकायत की है। ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने वहां के असालू बंदरगाह पर 48 घंटे का सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक नहीं मिला। सोमवार को परिजनों ने नोएडा पुलिस से इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन


सेक्टर-22, जे-46 निवासी आयुष चौधरी (23) मर्चेंट नेवी में ट्रेनी है। बहन शैली चौधरी ने बताया कि आयुष सेक्टर-15 की प्लेसमेंट एजेंसी आरएएस शिपिंग कंपनी के माध्यम से दुबई की पिंक रोज कंपनी की जहाज पर ट्रेनी की नौकरी 4 मई 2018 को शुरू किया। दुबई की जहाज से वह ईरान गया था। वहां असालू बंदरगाह पर जहाज रुका हुआ था। 17 जुलाई को पिंक रोज कंपनी की तरफ से घरवालों को फोन आया कि आयुष कंपनी असालू बंदरगाह पर समुद्र में गिर गया है।
विज्ञापन


आयुष की बहन शैली का आरोप है कि यह मानव तस्करी का मामला है। इसमें नोएडा की प्लेसमेंट एजेंसी से लेकर दुबई की कंपनी मिली हुई है। उन्होंने बताया कि नोएडा की आरएएस शिपिंग कंपनी ने साढ़े चार लाख रुपये उनसे लिए और ऑयल शिप की जगह पुराने जहाज पर भेज दिया। जब जहाज से कई बार घरवालों से आयुष की बात हुई तो वह परेशान लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष अकाउंट भी है खाली
परिजनों का कहना है कि आयुष दो महीने से शिप पर काम कर रहा है लेकिन उसकेअकाउंट में पैसे नहीं है। जब इस बारे में परिजनों ने शिपिंग कंपनी से बात की तो बताया कि सैलरी कैश में दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि सैलरी कैश में देने की बात गलत है और जहाज पर कैश लेकर भी आयुष क्या करता। इस कारण परिजन इस मामले को पूरी तरह से संदिग्ध बता रहे हैं।

भारतीय दूतावास की है पूरे मामले पर नजर
आयुष के गायब होने के बाद घरवालों ने पीएमओ, विदेश मंत्रालय, ईरान स्थित भारतीय दूतावास, विदेश मंत्री एस जयशंकर, सुषमा स्वराज से लेकर कई अन्य लोगों को टैग कर ट्वीट किया। इस पर ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने संज्ञान लिया और 48 घंटे का ईरान में सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन आयुष का पता नहीं चला।

वॉयस नोट पर 12 जुलाई को अंतिम बातचीत
शैली चौधरी ने बताया कि 12 जुलाई को घरवालों से आयुष की अंतिम बार बातचीत हुई। जहाज पर वॉयस नोट पर ही परिवार की बातचीत होती थी। इसके बाद 17 अप्रैल की रात 11:08 मिनट पर जहाज से फोन आया। अरबी में बात करने के कारण परिवार वालों को कुछ समझ नहीं आया,  तो शिप पर मौजूद आयुष के साथ गया राहुल ने परिजनों को बताया कि आयुष समुद्र में गिर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed