फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida-Greater Noida Metro run for first time on entire track

पहली बार पूरे ट्रैक पर दौड़ी नोएडा-ग्रेनो मेट्रो, सफल रहा ट्रायल

Tue, 21 Aug 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 21 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Noida-Greater Noida Metro run for first time on entire track
मेट्रो का ट्रायल - फोटो : लाल सिंह
नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक करीब 30 किमी के पूरे ट्रैक पर पहली बार मेट्रो दौड़ी। ट्रायल के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं आई। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) के मुताबिक , ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा। यह ट्रायल एक से दो माह तक चलता रहेगा।
विज्ञापन


एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि सोमवार सुबह 11:00 से 11:30 बजे के करीब ग्रेनो डिपो स्टेशन से मेट्रो चलाई गई। मेट्रो दोपहर 1:00 से 1:15 बजे के बीच नोएडा सेक्टर-71 स्टेशन पहुंची। 
विज्ञापन


इस दौरान स्पीड का भी ध्यान रखा गया। ट्रायल के दौरान उतर कर ट्रैक का भी निरीक्षण किया गया। मेट्रो में एनएमआरसी की पूरी टीम मौजूद रही। इसके अलावा कम से कम और अधिकतम स्पीड पर मेट्रो को चलाकर देखा गया। इसके पूरे ट्रैक पर दौड़ाना एनएमआरसी के लिए बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 अगस्त 2015 को एनएमआरसी के नोएडा-ग्रेनो मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण शुरू हुआ था और 20 अगस्त 2018 को पूरे ट्रैक पर मेट्रो को दौड़ा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, ऊपर की पूरी लाइन चार्ज हो गई है। 

इलेक्ट्रिक का काम पूरा हो चुका है। सिग्नलिंग का भी टेस्ट होगा। पहली बार ट्रेन ने अपने पावर के बल पर करीब 30 किमी का सफर तय किया। पूरे ट्रैक पर ट्रायल के दौरान तय किए गए लक्ष्य को पाते ही ट्रायल का काम पूरा हो जाएगा। 

इसके बाद मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर को निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उनसे झंडी मिलते ही मेट्रो को जनता के लिए खोला जाएगा।

पूरे ट्रैक पर ट्रायल शुरू होने से इसके जल्द ही सेवा शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि अधिकारियों की मानें तो इसका शुभारंभ अक्तूबर में होगा।

4 कोच की एक मेट्रो पहुंची डिपो

चीन से मेट्रो के 4 कोच की एक ट्रेन ग्रेनो डिपो पहुंच गई है। डिपो में 4-4 कोच की 5 मेट्रो ट्रेनें पहले ही आ चुकी हैं। इस तरह की तीन और ट्रेनें आएंगी।

नोएडा-ग्रेनो में हैं 21 स्टेशन
नोएडा-ग्रेनो मेट्रो कॉरिडोर पर 21 स्टेशन हैं। इसमें नोएडा में 15 और ग्रेटर नोएडा में 6 स्टेशन बनाए गए हैं। प्रत्येक स्टेशन को सोलर पावर से भी बिजली मिलेगी। प्रत्येक स्टेशन पर स्क्रीन डोर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed