{"_id":"64e31606e233df2d3402dabc","slug":"noida-fast-bowler-kushagra-sharma-will-play-for-kanpur-superstar-team-in-uttar-pradesh-premier-league-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttar Pradesh Premier League: नोएडा के कुशाग्र दिखाएंगे अपना दमखम, कानपुर सुपरस्टार टीम में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttar Pradesh Premier League: नोएडा के कुशाग्र दिखाएंगे अपना दमखम, कानपुर सुपरस्टार टीम में शामिल
Mon, 21 Aug 2023 02:16 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:16 PM IST
सार
कानपुर में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में नोएडा के कुशाग्र शर्मा अपना जज्बा दिखाने के लिए तैयार हैं। तेंज गेंदबाद कुशाग्र शर्मा को कानपुर सुपरस्टार टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
कुशाग्र शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल की तर्ज पर पहली बार उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग का कानपुर में आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते कानपुर सुपरस्टार टीम में नोएडा के तेज गेंदबाज कुशाग्र शर्मा को भी शामिल किया गया है। 30 अगस्त से कानपुर ग्रीन पार्क में खेले जाने वाली इस प्रीमियर लीग का लाइव प्रसारण जिओ सिनेमा पर भी किया जाएगा। कुशाग्र उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में अपने को साबित करने के लिए पूरा दमखम लगाएंगे।
विज्ञापन
कुशाग्र (23) ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनका लक्ष्य देश के लिए लंबे समय तक खेलना है। नोएडा के सेक्टर-52 में रहने वाले कुशाग्र के पिता सुनील कुमार शर्मा एक निजी कंपनी में अधिकारी हैं और माता अर्चना शर्मा ग्रहणी हैं। 12 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू करने वाले क्रिकेटर अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच दलीप ट्रॉफी खिलाड़ी उबेद कमाल को देते हैं।
विज्ञापन
कुशाग्र का कहना है कि उनके सर से उन्हें काफी सीखने को मिला। माता-पिता से भी बहुत प्रोत्साहन मिला। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेजलवुड को अपना आदर्श मानने वाले कुशाग्र क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। कुशाग्र को क्रिकेट के अलावा पुस्तकें पढ़ने का भी बहुत शौक है। 135 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले कुशाग्र की आउट स्विंग सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन