फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida factory catches fire security guard died of burning all update

नोएडा की एक फैक्टरी में लगी भीषण आग, सुरक्षा गार्ड की जलकर मौत

Mon, 10 Aug 2020 10:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Aug 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Noida factory catches fire security guard died of burning all update
बॉल पेन बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग - फोटो : लाल सिंंह

दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक फैक्टरी में बीती रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई, जिसमें सुरक्षा गार्ड की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू किया लेकिन सुरक्षा गार्ड की जान न बच सकी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-63 में स्थित बॉल पेन बनाने वाली एक फैक्टरी में रविवार रात दो बजे आग लग गई। आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में वहां तैनात सुरक्षा गार्ड की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र के एच-90, सेक्टर 63 में एचएम ट्विस्ट कंटेनर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बॉल पेन बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में रविवार देर रात दो बजे आग लग गई। आग इमारत के तीनों तल पर फैल गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस घटना में गार्ड संदीप कुमार (23 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम सफीपुर थाना जगतापुर जनपद बहराइच आग की चपेट में आ गया तथा झुलसने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। आग की सूचना पाकर जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग व पुलिस के अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आग बुझाने के उपकरण घटना के समय काम कर रहे थे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed