{"_id":"5f006f6b8ebc3e432b5ac367","slug":"noida-child-improvement-home-13-positive-coronavirus-antigen-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : बाल सुधार गृह में 13 बच्चों की कोरोना एंटीजन जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : बाल सुधार गृह में 13 बच्चों की कोरोना एंटीजन जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Sat, 04 Jul 2020 05:30 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 04 Jul 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
नोएडा के फेज-2 स्थित बाल सुधार गृह में 13 बच्चों की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को सभी की एंटीजन जांच की गई थी। अब रिपोर्ट मिलने के बाद सभी की आरटी-पीसीआर जांच की गई है। आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट आज शाम तक आने का अनुमान है।
विज्ञापन
रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। अधिकारियों ने को बताया कि शुक्रवार को बाल सुधार गृह में 162 बच्चों के अलावा 15 स्टॉफ की जांच कराई गई थी। इसमें 13 बच्चों की एंटीजन जांच पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले दो बच्चे बाहर से सुधार गृह आए थे। जिसके संपंर्क में आने से संक्रमण फैला। अब दोनों बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जो बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें कोई लक्ष्ण नहीं पाए गए हैं। आरटी-पीसीआर जांच आने के बाद सभी को अलग-अलग स्थान पर रखा जाएगा। इसी के साथ संपर्क में आए सभी लोगों को भी क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन