फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida businessman did obscene act with a woman from Vijayanagar Ghaziabad

महिला की आपबीती: कारोबारी ने फोन पर की अश्लीलता, संबंध बनाने का बनाया दबाव, फिर उसकी बीवी ने भी कहे अपशब्द

Tue, 08 Aug 2023 11:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 08 Aug 2023 11:18 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि कारोबारी ने अश्लीलता करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। उन्होंने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया तो वह अलग-अलग नंबर से फोन करने लगा। दूसरे नंबर से कॉल की तो उसकी पत्नी ने भी गाली-गलौज कर अभद्रता की।

विज्ञापन
Noida businessman did obscene act with a woman from Vijayanagar Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र निवासी महिला से नोएडा के एक कारोबारी ने अश्लीलता की और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोप है कि कारोबारी की पत्नी ने भी उनके साथ फोन पर अभद्रता की और जातिसूचक शब्द कहकर मरवाने की धमकी दी। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। उधर, राजनगर एक्सटेंशन निवासी महिला की सोसायटी में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी और कपड़े फाड़ दिए। 

विज्ञापन

विजयनगर की रहने वाली महिला का कहना है कि उनके पास नोएडा के दिनेश सिंघल की कॉल आई। आरोप है कि उसने अश्लीलता करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। उन्होंने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया तो वह अलग-अलग नंबर से फोन करने लगा। दूसरे नंबर से कॉल की तो उसकी पत्नी ने भी गाली-गलौज कर अभद्रता की। एसीपी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी में महिला की पिटाई कर कपड़े फाड़े
राजनगर एक्सटेंशन निवासी महिला की सोसायटी में कुछ लोगों ने पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान उनके गले की चेन भी गिर गई। महिला का कहना है कि छह अगस्त की रात वह अपने पति के साथ सोसायटी से बाहर जा रही थीं। इसी दौरान सोसायटी के ही दो लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया। जब वह पति को वहां से लेकर जाने लगी तो आरोपी उनकी कार के आगे आकर बैठ गए। उनके एक साथी ने सोसायटी का गेट बंद कर दिया। आरोप है कि आरोपी अभद्र व्यवहार करने और उनके कपड़े फाड़ दिए। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed