{"_id":"57925cb74f1c1bac59c4b65a","slug":"noida-authority-employees-accused-of-threatening-to-throw-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण के दो कर्मचारियों पर तेजाब फेंकने की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण के दो कर्मचारियों पर तेजाब फेंकने की धमकी का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने नोएडा प्राधिकरण के दो कर्मचारियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में नोएउज्ञ पुलिस की ओर से कोई एक्शन न लेने के बाद पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग से मामले की शिकायत की है। कुछ दिन पहले पीड़िता ने दोनों कर्मचारियों पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पीड़िता सेक्टर-53 में ब्यूटी पार्लर चलाती है। पीड़िता ने नोएडा प्राधिकरण के दो कर्मचारी कुशलपाल और प्रदीप यादव पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए 6 जुलाई को सेक्टर-24 थाने में मामला दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि दोनों कई माह से छेड़छाड़ कर रहे थे।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि दोनों संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। महिला के इनकार करने पर तेजाब से जलाने की धमकी दी। वहीं पीड़िता पुलिस की जांच से भी संतुष्ट नहीं है। ऐसे में उन्होंने अब दोनों ही मामलों की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग से की है। हालांकि डीएसपी अरविंद यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन