फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida assembly election could held in october

महेश शर्मा का वफादार ही होगा नोएडा का अगला विधायक

Tue, 20 May 2014 06:26 PM IST
Updated Tue, 20 May 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
Noida assembly election could held in october

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा का चुनाव खत्म होते ही अब नोएडा विधायक को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नवनिर्वाचित सांसद डॉ. महेश शर्मा से इन दिनों मिलने वालों में उन लोगों की संख्या बढ़ रही है जो विधायक बनने का मंसूबा पाल रहे हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि नोएडा विधानसभा के लिए अक्तूबर के आसपास उपचुनाव हो सकता है। ऐसे में सभी संभावित दावेदारों ने डॉ. महेश शर्मा के घर के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। कोई भी नहीं चाहता कि उसकी दावेदारी कमजोर पड़े।
विज्ञापन


सभी अपने अपने तरीकों से नवनिर्वाचित सांसद को मनाने में लगे हैं। कहा जा रहा है कि जब से चुनाव खत्म हुए हैं तब से ही डॉ. महेश के पास बधाईयों का तांता लग गया है जिसके बहाने लोग विधायक की दावेदारी को पेश करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद का वफादार ही बनेगा विधायक

Noida assembly election could held in october

16 मई को जैसे ही नोएडा से भाजपा विधायक डॉ. महेश शर्मा सांसद बने तो उन्हें तभी से बधाइयां दी जा रही हैं। पार्टी के दर्जनभर से ज्यादा सक्रिय पदाधिकारी यह भी कह रहे हैं कि सांसद बनवाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी थी, अब नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़वाने की व्यवस्था करा दो।

फिलहाल सांसद किसी को मना नहीं कर रहे हैं। हकीकत यह भी है कि जो भी टिकट के दावेदार हैं, उन्हें यह पता है कि बिना सांसद की सहमति से नोएडा से उम्मीदवार होना मुश्किल होगा। इसलिए टिकट का रास्ता डॉ. महेश शर्मा से ही होकर जा रहा है।

अब सवाल यह उठता है कि सांसद किसके लिए अपनी सहमति देंगे। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए छानबीन शुरू हो गई है। जिसमें कहा गया है कि प्रत्याशी भाजपा का कट्टर समर्थक हो। सांसद का वफादार होना भी जरूरी है।

पहले ही तय हो चुके हैं कुछ नाम

Noida assembly election could held in october
सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि जिस वक्त डॉ. महेश शर्मा लोकसभा का टिकट लेने हाईकमान के पास पहुंचे थे तो उनसे सवाल किया गया था कि जीतने के बाद विधायक का पद खाली हो जाएगा।

ऐसे में वह किसको विधायक बनवाना चाहेंगे। उस समय डॉ. महेश ने कुछ नाम भी सुझाए थे जिनमें से किसी एक को टिकट दिया जा सकता है।

माना जा रहा है कि उप चुनाव अक्तूबर के आसपास हो सकते हैं। अगर दिल्ली विधानसभा में इससे पहले चुनाव की नौबत आई तो नोएडा विधानसभा के उपचुनाव अक्तूबर से पहले भी हो सकते हैं। भाजपा चाहती भी है कि अभी मोदी लहर चल रही है, उसका फायदा पार्टी को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed