फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Airport: First flight from Lucknow to Noida full

Noida Airport: लखनऊ से नोएडा की पहली फ्लाइट फुल, 15 जून को सुबह उड़ान भरेगा विमान; नियमित सेवाएं जुलाई से

Sat, 30 May 2026 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 06:34 AM IST
सार

इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का जोश ऐसा है कि इंडिगो की इस पहली उड़ान की सभी सीट बुक हो चुकी हैं। अलबत्ता, शाम के समय वापसी की फ्लाइट में अभी करीब 60% सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन
Noida Airport: First flight from Lucknow to Noida full
इंडिगो ने की खास तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा एयरपोर्ट पर पहली उड़ान लखनऊ से आएगी। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का जोश ऐसा है कि इंडिगो की इस पहली उड़ान की सभी सीट बुक हो चुकी हैं। शाम के समय वापसी की फ्लाइट में अभी करीब 60% सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन


15 जून को उड़ानें शुरू होने के बाद 30 जून तक फ्लाइट शिड्यूल में बदलाव किए जा रहे हैं। इसकी वजह से पहले चालू टिकट बुकिंग को अभी स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि उड़ान इंडिगो और अकासा एयर एक जुलाई से ही नियमित रूप से संचालित करेंगी।
विज्ञापन


नोएडा एयरपोर्ट के लिए लांच कैरियर इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक सुबह 7:05 बजे लखनऊ से टेक ऑफ होने वाली फ्लाइट 6ई-2278 में सारी सीटें बिक चुकी हैं। नोएडा एयरपोर्ट पर सुबह 8:05 बजे लैंड करने वाली यह फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने की साक्षी बनेगी। राजनीतिक चेहरे भी करेंगे सफर  ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों के अलावा लखनऊ से कुछ राजनीतिक चेहरे भी इस उड़ान के साक्षी बनने जा रहे हैं। सभी की टिकट पहले से बुक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो की खास तैयारी
इस उड़ान खास बनाने के लिए इंडिगो ने भी अपनी नई एयरक्राफ्ट एयरबस 321 नियो का उपयोग करने की योजना बनाई है। इसमें कुल 195 सीटें हैं जिसमें से 12 बिजनेस क्लास और 183 इकॉनमी क्लास हैं। यही फ्लाइट बाद में नोएडा एयरपोर्ट से बंगलुरू के लिए टेक ऑफ करेगी। शाम को नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट के लिए एयरबस ए-320 फ्लाइट का उपयोग होना है। इसमें 186 इकॉनमी क्लास सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed