फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida airport acquisition violence ACP saved by homeguard and constable during stone pelting

नोएडा एयरपोर्ट पर कब्जे के दौरान हिंसा, हिंसक भीड़ से घिरे एसीपी को होमगार्ड और हमराह ने बचाया

Tue, 28 Jan 2020 10:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 Jan 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Noida airport acquisition violence ACP saved by homeguard and constable during stone pelting
जेवर एयरपोर्ट की जमीन कब्जा करने गए पुलिसवालों पर किसानों ने बरसाए पत्थर - फोटो : अमर उजाला

बवाल के बीच पुलिस कर्मी और तहसीलदार किसी तरह घायल एसडीएम को गाड़ी में बैठाकर भीड़ से बचाते हुए सुरक्षित निकालते हैं। इसके बाद पुलिस खुद का बचाव करते हुए कार्यक्रम स्थल पर बस में बैठे गिरफ्तार किसानों को छोड़कर निकल जाते हैं।

विज्ञापन


इसी आपाधापी में एसीपी शरद चंद शर्मा को हिंसक भीड़ स्कूल की चारदीवारी के अंदर घेर लेती है। खुद का बचाव करते हुए एसीपी स्कूल की पीछे वाली दीवार फांदकर खेतों की तरफ भागने का प्रयास करते हैं। लेकिन, दीवार की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह फिसलकर अंदर ही गिर पड़ते हैं।
विज्ञापन


भीड़ को एसीपी की तरफ बढ़ते देख एक होमगार्ड और हमराह ने एसीपी को सहारा देकर दीवार के उस पर पहुंचा दिया और खुद भी खेतों के रास्ते सुरक्षित निकल गए। रोही के प्राथमिक स्कूल में अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे, तभी अचानक गांव से ईंट-पत्थरों की बौछार शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव और हमले से खुद की जान बचाने के लिए अधिकारियों को स्कूल की दीवार फांदकर दूसरी ओर भागना पड़ा। वहीं, पुलिस इससे पहले कुछ समझ पाती तब तक हमला और तेज हो गया।

इसी दौरान हाथ पर पत्थर लगने से एसडीएम जेवर घायल हो जाती हैं। वहीं, तहसीलदार दुर्गेश सिंह भी टेंट के अंदर ही भीड़ से घिर गए थे। हालांकि, वह भी किसी तरह से बचकर निकले में सफल रहे।

ऑडियो वायरल कर पुलिस को दी चुनौती
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमले के आरोप में नामजद आरोपियों के घरों पर पुलिस ने दोपहर से ही ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दिया। इस दौरान तीन संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। उधर, सोमवार शाम रोही निवासी एक नामजद आरोपी ने ऑडियो वायरल कर पुलिस को चुनौती दी।


ऑडियो में आरोपी गौतमबुद्ध नगर पुलिस को चेतावनी देते हुए अपना नाम रविंद्र सिंह निवासी ग्राम रोही बताया और कहा कि ऑडियो जारी होने के आधे घंटे में अगर पुलिस ने उसकी मां को नही छोड़ा तो जेवर कोतवाली या जिले के किसी पुलिस कर्मी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद पुलिस अधिकारी और भी सतर्क हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed